City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, दोस्त घायल
उत्तर प्रदेश

दुर्घटना : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, दोस्त घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। जबकि हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा उसका दोस्त घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार हुआ। आरोपित चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।  चित्रकूट जनपद के शोभा सिंह का पुरवा निवासी गोविंद प्रसाद का 29 वर्षीय पुत्र हलवाई अंकित कुमार शुक्रवार रात अपने साथी हलवाई गांव के सुनील के साथ बिसंडा थाना के ग्राम कोर्रा बर्थ डे के निमंत्रण में गया था। वहां से देररात दोनों दोस्त बाइक पर वापस घर जा रहे थे।

दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, दोस्त घायल
Accident: Bike rider halwai died due to high speed truck collision, friend injured

हादसे के समय सुनील अपनी बाइक खुद चला रहा था। कोर्रा गांव में कर्वी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए।दोस्त सुनील एंबुलेंस 108 से अपने गंभीर घायल साथी अंकित को लेकर बांदा जिला अस्पताल आया। जहां शनिवार सुबह हलवाई अंकित की उपचार के दौरान मौत हो गई।


साथी सुनील ने बताया कि वह अपने बहनोई के जान पहचान वालों के घर निमंत्रण में गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ है। ट्रक की तेज टक्कर लगने से अंकित उछल कर बड़े पत्थर में गिरा था। सिर में पत्थर लगने से हेड इंजरी हुई है। बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। आरोपित चालक व ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ‘गरीबों’ का कर रहे ‘कल्याण’: जरूरतमंदों के ‘चेहरे’ पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

जनसेवा की मिसाल बने मंत्री रामकेश निषाद: विकास, सेवा और समर्पण की बनी पहचान

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

बांदा में फर्जी फोटो और दस्खख्त से बैनामा : सब रजिस्टार समेत सात पर एफआईआर

सदर विधायक प्रकाश कार्यों के प्रति लापरवाही पर जमकर नाराज

प्रतिनिधि अंकित का ‘अग्र चेती’ नीति पर अमल: मानसून से पहले युद्धस्तर पर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़