- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पिछले आयोजन में समस्याओं के निदान के संदर्भ में शिकायत कर्ताओं से दूरभाष पर बात कर निपटारे की सत्यता को परखा। उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी लेखपालों के द्वारा जनशिकायतों का रजिस्टर बनबाये। लेखपालों के ग्राम भ्रमण का रोस्टर तैयार करते हुए ग्रामीणों की हदबन्दी, पैमाइश एवं बेदखली आदि के प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो।

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार शिथिलता न हो। उन्होंने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता को चेक किया। शिकायतकर्ता से दूरभाष पर सम्पर्क कर शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होने के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील बबेरू में कुल 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कर अवगत कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत विभाग, नगर पालिक, समाज कल्याण एवं बेसिक शिक्षा तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी को ग्राम मंठ के फरियादी द्वारा बताया गया कि उसकी जमीन पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कराकर छत्रपाल के द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित लेखपाल को मौके पर जाकर कब्जा दिलवाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये। शास्त्री नगर निवासी विसुन्धा के द्वारा उनकी नातिनों के माता-पिता की मृत्यु हो जाने पर उनकी पैत्रक जमीन पर कुछ दबंग लोंगो कब्जा किये जाने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित लेखपाल एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिये।

कमासिन क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार गिरने से जनहानि होने सम्बन्धी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को तत्काल विद्युत तार ठीक करानें को सख्ती से कहा। ग्राम बिसण्डी निवासी सुखदेव के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराये जाने तथा शान्ती देवी द्वारा आवास दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कमासिन को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्यायें सुने और उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
