City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मजदूरों को खुशहाल बनाया जाएगा, उनके बच्चों को मिलेगी अच्छी तालीम , पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक – स्वामी प्रसाद मौर्य ….

 

– जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बोले श्रम मंत्री
– छात्र-छात्राओं को किया गया साइकिलों का वितरण

  • विनोद मिश्रा

बांदा : जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने श्रमिकों को सरसब्ज करने के साथ ही उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए संकल्पित है। तमाम योजनाओं से पंजीकृत मजदूरों को लाभ दिलाने के साथ ही खुशहाल बनाया जाएगा। उन्होंने सरकार के चार वर्ष की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि हर वर्ग को लाभान्वित किया गया है। श्रमिकों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं।


श्रम मंत्री श्री मौर्य ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग की तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण बहुत ही आवश्यक है। बिना पंजीकरण के श्रमिक लाभ से वंचित रह जाएंगे। श्रम मंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा श्रमिक अपना पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। मंत्री ने कहा कि पंजीयन के लिए 20 रुपए और नवीनीकरण के लिए 20 रुपए लिए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पंजीयन के लिए आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे अब मजदूरों को श्रम विभाग के बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जनसेवा केंद्र सरकारी संस्था नही है। पंजीयन कराते समय 50 रुपए तक शुल्क लेते होंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर उस रसीद को संभालकर रखें, अक्टूबर माह तक जो भी पंजीयन होगा, उसका भुगतान श्रम विभाग के द्वारा किया जाएगा। समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए मंत्री श्री मौर्य ने कहा कि पूर्व में लाल टोपी से संबंधित लोगों को साइकिलों का वितरण किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण कर रही है। एक बार फिर से दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के साथ है। श्रमिकों को खुशहाल करने के साथ ही उनके बच्चों के भरण पोषण, पढ़ाई लिखाई और शिक्षा के लिए कटिबद्ध है। कहा कि सरकार की मंशा है कि श्रमिक के बच्चे भी इंजीनियर और डाक्टर बनें। कार्यक्रम में पिंक साइकिल छात्राओं को और ब्लैक साइकिल छात्रों को वितरित की गई।


कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समय-समय पर कल्याणकारी योजनाओं के रूप में सरकार आपके बीच आती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने हर वर्ग की भरपूर मदद की। कहा कि अब तक लाखों लोगों को या तो कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है या फिर मिलने वाला है। गैस चूल्हा, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, अंधेरी बस्तियों को रौशन करना, बिजली पानी गरीब परिवारों को उपलब्ध कराने के साथ ही पांच लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने का काम मोदी और योगी सरकार के माध्यम से किया गया है। इसके साथ ही किसानों को हर चैथे महीने किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया। प्रवासी मजदूरों को भी मदद दी गई। जनधन खाते के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा खातों में धनराशि भिजवाई गई।

इसके पूर्व तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर हाल में श्रमिकों को खुशहाल बनाया जाएगा। इसके लिए दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने भी श्रमिकों से पंजीकरण कराने का आवाहन किया। इनके अलावा नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी और श्रमिकों से पंजीकरण कराने का आवाहन किया। इस मौके पर मंच में उप श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, उपायुक्त एनआरएलएम केके पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार बघेल, उप निदेशक कृषि प्रसार रामकुमार माथुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, संजय सिंह जिला महामंत्री भाजपा, स्वदेश शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, गीता सागर, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द लालू भइया और जनप्रतिनिधि व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वीडीओ का कमाल : जीवित महिला को मृत दिखाने पर निलंबित

City News Uttar Pradesh

दहेज हत्या का मामला गरमाया: एसपी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, गिरफ्तारी की मांग

City News Uttar Pradesh

नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद देंगे इस्तीफा ? राजनीतिक परिस्थितियों नें बनाई संभावना !

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन को अपराधियों का सलाम, पुलिस नाकाम ! ..

यूपी: बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी टीचरों का अब होगा मूल्यांकन: क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

City News Uttar Pradesh

Banda-आवास योजनाओं में ढिलाई परआयुक्त और डीएम नें फिर कसा शिकंजा,लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़