27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- ईद का चाँद बने शिक्षक विधायक ने दिया दर्शन! भाषण में झाड़ी नौटंकी !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले के लिये ईद का चाँद बन चुके इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करनें वाले शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठीका आखिर लंबे अवसर के बाद दीदार करनें का अवसर मिल ही गया। शिक्षकों ऩे इस दर्शन को अपना अहो भाग्य माना। शिक्षक विधायक आऐ तो उन्होनें राज्य सरकार के खिलाफ खूब भूका। और श्रोतागण कथित कुटिल विधायक के अभिनय को भांप मुस्कुराते रहे। विधायक ने सरकार के खिलाफ अभिनय पूर्ण ढंग से क्या मुखार बिंदु से क्या तीर चलाये जरा उसे भी जान लीजिये। कहा की प्रदेश सरकार न सिर्फ शिक्षक विरोधी है बल्कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को अपमानित करने पर तुली है। शिक्षकों के प्रति इतना क्रूर और दुराग्रह रखने वाली कोई सरकार नहीं देखी गई। प्रदेश के 40 आईटीआई कालेजों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी हाथों को सौंप दिया गया।

आदर्श बजरंग इंटर कालेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक को शिक्षक विधायक सुरेश कुमार ने राग अलापने के क्रम में कहा कि सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर शिक्षा की दिशा और दशा खराब कर रही है।

सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को कमजोर करने का मतलब यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों के साथ अन्याय है। ये बच्चे प्राइवेट स्कूलों में भारी-भरकम फीस नहीं चुका सकते।शिक्षक इस नौटंकी पूर्ण भाषण सुनकर आश्चर्य में थी की विधान सभा की बैठकों में सदन की कार्यवाही में आवाज क्यों नहीं बुलंद की क्या हमेशा सोते रहे। पुरानी पेंशन की मांग के लिये आवाज उठाने की बजाय क्या सरकार के तलुवे चाटते रहे! संघ के मंडलीय मंत्री और बैठक के मेजबान कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पहले लोग प्राइवेट और अस्थाई रूप से सेवा में आते थे। सेवा करते-करते सरकारी हो जाया करते थे। अब सरकार ने पूरी दिशा ही बदल दी है। सरकारी सेवा में आकर प्राइवेट हो जाते हैं।कहा कि सरकार का यह रवैया न उचित है, न ही संघ को मंजूर है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह ने आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडेय, बिसंडा इंटर कालेज प्रधानाचार्य डा.योगेंद्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष देवव्रत पांडेय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी और संचालन पूर्व जिला मंत्री देशराज सिंह ने किया। अजीत पटेल, लाल बिहारी कुशवाहा, मंगल प्रसाद, मेजर एसएस निगम, राजकिशोर चौबे, राघवेंद्र सिंह, हीरालाल, अशोक द्विवेदी, हरितांकर सहित बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूक्रेन से प्रधानी चला रहीं यूपी की वैशाली यादव बुरी फंसी, जिला प्रशासन ने किया एक्शन का यह इंतजाम

मायावती चुनावी रणनीति पर करेंगी मंथन: 7 फरवरी को बुलाई बैठक, तय होगा बसपा का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

सपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी की संसदीय सीट से अजेद्र सिंह राजपूत प्रत्याशी बनाया

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह लोग हुए घायल

दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के लिये अंगूठा बन सकता है बाधा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़