City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- 78 राशन कुन्टलराशन में गड़बड़ी करनें पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट…

 

  • रिपोर्ट – रामबाबू निषाद

बांदा। राशन की सरकारी दुकानें भ्रष्टाचार से ओत-प्रोत हो चुकी हैं।कार्डधारकों का राशन हड़पलिया जाता है। इसी क्रम में राशन गबन करने पर कमासिन के पाली गांव के कोटेदार के विरुद्ध ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कई उपभोक्ता को अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया। कोटेदार पर 78.37 क्विंटल गेहूं, चावल व चना की घपलेबाजी का आरोप है।

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने 15 सितंबर को डीएम को दिए शिकायती पत्र में पाली गांव के कोटेदार रामकरन पर कई आरोप लगाए थे। कहा था कि कार्डधारकों को अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता। राशन सामग्री ब्लैक कर ली जाती है।

डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक (बबेरू) देवेंद्र सिंह ने जांच की। कार्डधारकों के घर-घर जाकर जानकारी ली। दो दर्जन से अधिक कार्डधारकों ने अपने बयान में कहा कि अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दिया गया। कोटेदार के स्टाक में 41.30 क्विंटल गेहूं, 30.32 क्विंटल चावल और 6.75 क्विंटल चना कम पाया गया। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कोटेदार का अनुबंध पत्र निलंबित करके उसके विरुद्ध बबेरू कोतवाली में ईसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा देश में चमकेगा स्वास्थ सेवा में,राष्ट्रीय संक्रामक रिसर्च सेंटर मन्जूर।

City News Uttar Pradesh

श्रम कोड और कृषि डील के खिलाफ ‘संयुक्त’ हुंकार: सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

City News Uttar Pradesh

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी : मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु चार डॉक्टरों की टीम गठित …

News : महिला सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़