- विनोद मिश्रा
बांदा (बबेरू)। पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता की पुण्यतिथि पत्रकारों द्वारा शहीद दिवस रूप में मनाई गई। उनके स्मारक पर हवन पूजन कर श्रद्धांजलियां अर्पित हुई। शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्त के साथी रहे पत्रकार डॉक्टर बुध प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।

अग्निहोत्री ने बताया कि 13 जुलाई सन 1983 को पुलिस प्रशासन ने गुंडों से मिलकर सुरेश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। उन्हीं की याद में हर वर्ष 13 जुलाई को सुरेश चंद गुप्ता का शहीद दिवस मनाया जाता है। स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता नें पुलिस के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी में पुलिस प्रशासन नें गुंडों से मिलकर उनकी हत्या करा दी थी। श्रधांजलि अवसर के दौरान स्मारक स्थल पर पार्क बनवाए जाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

इस मौके ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल, पंकज द्विवेदी, शिव विलास शर्मा, कमलेश चौरसिया, मुफीद आलम, रामू तिवारी, सुधीर अग्रहरि, जीतू श्रीवास, कासिम खान, अजय श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे। दूसरी ओर स्वर्गीय सुरेश चंद गुप्ता प्रेस क्लब द्वारा भी श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष संपादक रामेश्वर गुप्ता नें किया। वक्ताओं नें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महामंत्री विनोद मिश्रा नें किया।इस दौरान पत्रकार दिलीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, देव नारायण मिश्रा, कमलेश अग्निहोत्री आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
