31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस का गुड वर्क : अंतर्जनपदीय चोर दबोचे गये। टीवी, इनवर्टर, स्कूटी, बाइकें बरामद
उत्तर प्रदेश

पुलिस का गुड वर्क : अंतर्जनपदीय चोर दबोचे गये, टीवी, इनवर्टर, स्कूटी, बाइकें बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस का “गुड वर्क” सामने आया है। अंतर्जनदीय गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है । चोर सामान बेचने की ताक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। चोरों के पास से तीन एलईडी टीवी, एक बुलेट मोटर साइकिल, इनवर्टर, एक स्कूटी समेत एक बाइक बरामद की है।

पुलिस का गुड वर्क : अंतर्जनपदीय चोर दबोचे गये। टीवी, इनवर्टर, स्कूटी, बाइकें बरामद
Good work of the police: Inter-district thieves were caught. TV, inverter, scooty, bikes recovered

पूरा विवरण कुछ यूं है ,चिल्ला रोड स्थित श्रीनाथ बिहार के पास तीन युवक मोटर साइकिल में संदिग्ध हालत में खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम पहुंच गई। घेराबंदी करने के बाद तीनो युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मंगल सिंह उर्फ प्रिंस निवासी खैर मरौली हमीरपुर हाल पता कांशीराम कालोनी, रेहान पुत्र समी उल्ला खां निवासी कटरा रेलवे क्रासिंग, इकरार पुत्र अबरार खां निवासी गूलरनाका बताया है।

पुलिस का गुड वर्क : अंतर्जनपदीय चोर दबोचे गये। टीवी, इनवर्टर, स्कूटी, बाइकें बरामद
Good work of the police: Inter-district thieves were caught. TV, inverter, scooty, bikes recovered

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि तीनो लोग अंतर्जनपदीय चोर हैं। कड़ाई से पूछतांछ में चोरों ने बताया कि चोरी किया गया सामान श्रीनाथ बिहार गेट के पास छिपाकर रखा था। दोपहिया वाहनों को उन्नाव, कानपुर सहित अलग-अलग जनपदों से चोरी किए हैं। वह लोग पुलिस को भ्रमित करने और बचने के लिए वाहनों के नंबर प्लेट बदल देते थे,फर्जी नंबर प्लेटों का प्रयोग करते थे। अन्य चोरियों के संबंध में गहनता से पूछतांछ की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में गांवों पर बढ़ा फोकस : योगी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए, 75 जिलों में तैनात किया नोडल अफसर …

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : स्वामी रामभद्राचार्य और महंत नरेंद्र गिरि ने की जनसंख्या नीति पर चर्चा, प्रदेश सरकार के फैसले का किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh

Banda : गर्मी के प्रकोप में राहगीरों की प्यास नहीं बुझा पा रहे शहर में लगे वाटर कूलर …

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान

ब्रेकिंग न्यूज़