City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं सिसकियाँ भर रही हैं। डीएम का निरीक्षण उन्हें हीं ठेंगा सा दिखा रहा हैं। मरीजों को जमीन एवं कुर्सी पर लेटाकर बोतल चढ़ाई जा रही है। मौसमी मरीजों की संख्या क्या बढ़ी, जिला अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं फुस्स हो गई हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित
Health services collapse: treatment being done by lying on the ground, two hundred bed hospital not operated

जिला अस्पातल की खबर में हालातों का नजारा यह हैं की इस समय डायरिया के मरीज बढ़े हुए हैं। बीमारियों की वजह से 1 हफ्ते में आधा दर्जन लोगों की मौत भी हो चुकी है। बहुत ज्यादा मरीजों की भीड़ लग रही है। तो दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल भी खुल रही है। मरीजों को जमीन पर लेटा करके बोतल चढ़ाई जा रही है। जबकि बांदा में ही 200 बेड का अस्पताल खाली पड़ा हुआ है, प्रबंधन लचर होने से मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित
Health services collapse: treatment being done by lying on the ground, two hundred bed hospital not operated

जिला अस्पताल में अच्छे दिन की आशा झुनझुना साबित हो रही है। अभी कुछ दिन पहले बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था और निर्देश भी दिए थे, लेकिन यह सब औपचारिकता साबित हो रहें हैं। मरीज बढ़ रहे हैं इसके बाद भी जिला अस्पातल में बनकर तैयार 200 बेड के अस्पताल में मरीजभर्ती नहीं किये जा रहें। मरीज जायें “चूल्हे भाड़” में, सब चैन की वंशी बजा रहें हैं। धिक्कार हैं !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में…

City News Uttar Pradesh

Banda : गवाह को रोकने के लिए दी जा रही है धमकियां !

City News Uttar Pradesh

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

City News Uttar Pradesh

यूपी-भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर त्रिदिवसीय महाआयोजन: सरकारी नीतियों का होगा प्रचार-प्रसार

दहेज व अवैध संबंधों के चलते हुई थी विवाहिता की हत्या, पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़