City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बारह बजे से शुरू हो गया टोल वसूली
उत्तर प्रदेश

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफर करना है तो अपने जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। इस पूरे हाइवे में 6 टोल प्लाजा बनाए जा रहे हैं। बांदा सहित सात जिलों से गुजरने वाले 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफर करने से पहले टोल टैक्स भारी भरकम लगेगा।

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल
Expensive travel: Toll of Rs 3900 will have to be paid for traveling in Bundelkhand Express

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 84वीं बोर्ड बैठक में टोल टैक्स कंपनी का नाम फाइनल हो गया है।एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल टैक्स के रूप में 600 रुपये से 3900 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। हालांकि टैक्स की दरें अभी फाइनल नहीं हुई हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के लिए यूपीडा की 84वीं बोर्ड बैठक में तीन कंपनियों के प्रस्ताव पेश किए गए। इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल
Expensive travel: Toll of Rs 3900 will have to be paid for traveling in Bundelkhand Express

इस कंपनी ने सर्वाधिक 68.38 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। अन्य दो कंपनियों ने 66.45 करोड़ और 53.86 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। टोल वसूलने के लिए एक्सप्रेसवे पर छह टोल प्लाजा और सात रैंप प्लाजा तैयार हो गए हैं। यूपीडा हर साल टोल टेंडर में 10 फीसदी की वृद्धि करेगा। यानी हर साल वाहनों को भी ज्यादा टोल देना होगा। टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी को ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी भी दी गई है। एक्सप्रेसवे पर जल्द छह एम्बुलेंस और 12 पेट्रोल वाहन रात-दिन गश्त करेंगे।

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल
Expensive travel: Toll of Rs 3900 will have to be paid for traveling in Bundelkhand Express

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पांच श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग टोल टैक्स तय किया गया है। टोल की ये दरें अनुमानित हैं, जिनमें बदलाव भी हो सकता है। सामान्य ट्रक व निर्माण में काम आने वाले भारी मशीन वाहनों को करीब 3,000 रुपये और सात एक्सल से ज्यादा बड़े वाहनों को लगभग 3,900 रुपये टोल देना होगा। यात्री बसों को लगभग 950 रुपये और कार आदि चार पहिया वाहनों के लिए टोल दरें लगभग 600 रुपये हो सकती हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

Banda : मंडल में मानसून पूर्व बरखा से भूगर्भ हर्षा …

Banda : बांदा मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी,ऑक्सीजन के लिये हो रहें झगड़े ! …

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की कृषि बना रहे समृद्ध

ब्रेकिंग न्यूज़