City News Uttar Pradesh
पानी भरने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

पानी भरने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव की देवेला उर्फ विद्या तोमर (40) पत्नी स्वर्गीय पप्पू घर में लगे समरसेबल से पानी भरने के लिए गई थी। तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

पानी भरने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Traumatic death of a woman who went to fill water due to electrocution, there was uproar in the family

हादसे के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। मृतका का एक बेटा सिंटू हैं, जो अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था। सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के ही रहने वाले धनीराम निषाद ने सीढ़ी लगाकर अंदर जाकर देखा तो महिला हैंडपंप के पास पड़ी थी। धनीराम ने महिला का हाथ हिलाया तो उसे भी करंट लग गया। धनीराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने मृतका के बेटे को सूचना भेजी है। मृतका का मायका झंझरी में है। मृतका के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत

City News Uttar Pradesh

दरिंदे पर बुलडोज़र का वार: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के ‘आरोपित’ का आशियाना जमींदोज़

City News Uttar Pradesh

गजब की खबर : पच्चीस अरब खर्च, तीन सरकारें नहीं पूरे करा पाईं पुल ! …

नहर के किनारे मिला अज्ञात शव: फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़