25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी
उत्तर प्रदेश

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गांवों में स्वच्छता अभियान फेल है। सफाई के दावे निक्कमेंपन के चलते फुर्र हो गये हैं ? गांवों की गलियों एवं चौपालों को साफ-स्वच्छ बनाने के दावे फुस्स हैं। स्वच्छता अभियान की हैरान कर देनें वाली स्थिति यह है की एक वर्ष बाद भी 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण केंद्र का निर्माण नहीं हो सका। कारण यह बताया जा रहा है की जमीन ही नहीं मिल रही। डीपीआरओ आनंद नें नाकामी की गेंद डीएम नगेन्द्र के पाले में फेंक दी है। यानी डीएम ही निपटें सुलझें ?

डीएम नगेन्द्र की अपील: "दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम"

पूरी खबर समझिये,स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2023-24 में जिले में 248 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए चयनित किया गया था। नाली, खड़ंजा, सफाई, सफाईकर्मियों व कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती सहित कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध करने सहित 16 बिंदु इसमें शामिल थे। इनमें मुख्य बिंदु कचरा पृथक्करण केंद्र का निर्माण भी शामिल है,परंतु एक साल बीत जाने के बाद अभी तक 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण केंद्र निर्माण नहीं किया गया। इस कारण कचरे के निस्तारण का काम बंद है।

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

इनमें ग्राम पंचायत अछाह, अहर, आलमपुर, भुरेंडी, लामा, साथी, शाहपुर सानी, डडआमऊ, झंझरी, अंदौली, पन्नाह, अजीतपारा, बचई, बहेरी, नसेनी, नौगवां, नीबी, अमलीकौर, भिंडौरा, भुजरख आदि हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी आनंद सरोज का कहना है की जिला स्वच्छ भारत मिशन के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 198 गांव मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने हैं। इसके लिए शासन ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। जमीन की अनुपलब्धता के कारण आरआरसी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा चुका है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क :आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh

बांदा आरटीओ ने सीएमओ की गाड़ी सीज कर काटा चालान: सैंतीस हजार ठोंका जुर्माना

City News Uttar Pradesh

Banda : यौन उत्पीड़न, सजाये मौत हो सकती है आरोपी जेई रामभवन को !

City News Uttar Pradesh

आग का तांडव : शार्ट सर्किट से पांच मकान जलकर राख, सात मवेशी जिंदा जले

चित्रकूट : ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा जाएगा मोस्ट वांटेड डकैत गौरी, आरक्षियों को दी जा रही है ट्रेनिंग …

बिजली गुल, बदहाली फुल: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुधरा सिस्टम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़