City News Uttar Pradesh
किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !
उत्तर प्रदेश

किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसान का अन्न भंडार कुबेर का खजाना कैसे बन जाये। उसकी आय कैसे बढ़े, इसके लिए कई प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। इनमें ही एक है खेत-तालाब योजना। उद्देश्य तालाबों में जल संरक्षण की क्षमता बढ़े। सिचाई के लिए मिले। क्षेत्र का जलस्तर भी बेहतर हो जाए। पिछले सालों की बात करें तो आंकड़ों में करीब 16 सौ ज्यादा तालाब खोदे गए, हालांकि देखरेख व सफाई नहीं होने से बहुत से कहां गुम हो गए, यह पता नहीं चलता है। जिस मकसद से खोदे गए, उसका लाभ अन्नदाता को नहीं मिला।

किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या सूखा व सिचाई है। यहां खेत-तालाब योजना को सरकार ने विशेष महत्व दिया। वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से खेतों में तालाबों की खोदाई शुरू हुई। पहले साल बांदा व चित्रकूट में ढाई-ढाई सौ तालाब खोदे गए। दूसरे साल 2017-18 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना से तालाब खोदे गए। आरकेवाई से बांदा में 327 चित्रकूट में 285, पीएमकेएसवाई से 225 व 275 तालाब खोदे गए। इस साल से खेत-तालाब की खोदाई पीएम केएसवाई से होने लगी।

किसान कैसे बनेगें कुबेर, जब सरकारी योजनायें हो रही हैं ढेर !

विभागीय आंकड़ों को देखें तो विगत वर्षों में सैकड़ों तालाब बांदा व चित्रकूट जिले में खोद दिए गए हैं। इतने तालाबों के बावजूद किसानों को जरूरत के समय सिचाई के लिए भटकना पड़ता है। बहुत से तालाबों का तो पता ही नहीं है। विभागीय अधिकारी भले ही दावा कर रहे हों कि इन खेत-तालाबों से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सिचाई व भूजल स्तर बचाने में मदद मिल रही है। लेकिन इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अफसरों के यह दावे हवा-हवाई हैं। मसलन तालाब गुम हो गए या फिर पर्याप्त वर्षा अभी तक न होने से अधजल की स्थिति में हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: इतिहास की देवी अहिल्याबाई, शासन, सेवा और श्रद्धा की त्रिमूर्ति

भाजपा नें नये मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची: सात में किया बदलाव

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र “शिक्षा व्यवस्था” को करेंगे मजबूत : अधिकारियों को “सुधार” के दिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

साथी यूपी: मानदेय के नाम पर खर्च हो रहे डेढ़ करोड़ ! मियां की जूती मिंया का सर वाली कहावत ?

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

City News Uttar Pradesh

सीडीओ नें योजनाओं की जानी हकीकत : स्थलीय निरीक्षण में खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़