- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को पीएम आवास आवंटन प्रक्रिया में तकनीकी एवं व्यावहारिक कमियों को उजागर करते हुये पत्र लिखा है। उसमें संशोधन के निर्देश देनें का अनुरोध किया है। दरअसल बुधवार को पीएम ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मानकों पर वृहद चर्चा हुई। इस दौरान व्यावहारिक त्रुटियां उजागर हुई।

इसी में संशोधन की जरूरत महसूस करते हुए पंचायत अध्यक्ष सुनील नें मुख्य मंत्री को पत्र लिखा है की पूर्व में 2018 आवास प्लस की सूची में ऑटो डिवीजन के अंतर्गत कुछ पात्र व्यक्तियों के नाम हटा दिए गए थे। इससे गरीब पात्र व्यक्ति उपरोक्त योजना से लाभान्वित नहीं हो सके हैं। इस सूची से जॉब कार्ड एग्जिट के कार्ड पात्र व्यक्ति बाहर हुए थे,जिस पर साइट पर संशोधन किया जाना जनहित में नितांत आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित होने से वंचित न हो सके।

यदि किसी बात पर द्वेष वश अधिकारियों या ग्राम प्रधान द्वारा वंचित कर दिया जाता है तो जांचोपरांत पुनः जोड़ने का विकल्प दिया जाये। ग्राम पंचायत का पहले से ही आवासों की संख्या लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष नें कहा है की बांदा की आर्थिक भौगोलिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये अनुरोध पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें। विशेष प्राथमिकता में रखते हुए योजना में ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य दिया जाये। तथ्यों के अनुसार संशोधन करने हेतु संबंधित को निर्देश दें,ताकि वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ अधिक से अधिक मिल सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
