- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त दिनेश सिंह नें शासन के ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा कराने की धुन में मस्त हैं। उन्हो़ने मंडल के चारों जिलों में अगले 10 दिनों में खेत तालाब योजना में और स्पीड का गेयर डाल दिया है। हरेक जिले में 150 नए तालाब खोदे जाएंगे। उधर, खेत तालाब योजना का मिलने वाला अनुदान बैंक किसानों के कर्ज में नहीं जमा करेंगे। यह निर्देश भी मंडलायुक्तने दिए हैं।

खेत तालाब योजना में आयुक्त ने कहा है कि अगले माह 7 अगस्त तक चारों जिलों में 600 तालाबों की खुदाई शुरू करा दी जाए। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि रोजाना इसकी समीक्षा करें। भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों से कहा है कि खुद चुके तालाबों के चारों तरफ पौधरोपण कराएं। मत्स्य विभाग को निर्देश हैं कि तालाबों में मछली पालन के लिए किसानों को प्रेरित करें। उप निदेशक उद्यान, योजना के लाभार्थियों को स्प्रिकंलर योजना का लाभ दिलायेगे।

आपको बता दें की मंडल में अब तक 1200 तालाब खुद चुके हैं। सबसे अव्वल महोबा है। यहां इस योजना के अलावा 1200 तालाब मनरेगा से भी खोदे जा चुके हैं। आयुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक को कहा है कि खेत तालाब योजना की जो राशि/अनुदान किसानों को उनके खाते में भेजी जा रही है, उसे उनके कर्ज खाते में समायोजित न करें, क्योंकि इससे योजना का काम प्रभावित हो रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
