
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में करीब ढाई लाख आवारा कुत्तों ने मानो अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया है। बारिश के मौसम में भोजन की कमी से ये और भी खूंखार होते जा रहे हैं। गांव हो या शहर, मोहल्ले हों या हाइवे हर जगह इनका आतंक फैला है। हालात ये हैं कि पिछले एक साल में करीब चार हजार से ज्यादा हमलों और शिकायतों के मामले उजागर हुए, लेकिन प्रशासन और निकायों के पास न कोई योजना है, न संसाधन। एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका।

पशुपालन विभाग सालों से भेड़, बकरी, गाय-भैंस की गिनती करता रहा है, लेकिन कुत्तों की गणना कभी प्राथमिकता में नहीं आई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. वैश्य के मुताबिक, अब 21वीं पशु गणना में पहली बार कुत्तों को शामिल किया गया है, लेकिन फिलहाल पालतू और आवारा कुत्तों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है।

जिले के आठ नगर निकायों में न तो कुत्तों की गणना हुई है, न ही पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन। बांदा शहर में ही आवारा कुत्तों की संख्या करीब 10 हजार और पालतू कुत्तों की संख्या लगभग 2 हजार बताई जा रही है। नगर पालिका के पास इन्हें पकड़ने के लिए डॉग कैचर, और न ही कोई आश्रय स्थल है।

जानकार बताते हैं कि बीते दस साल में कुत्तों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। गांवों में ये झुंड बनाकर घूमते हैं और कई बार बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों पर हमला कर देते हैं। बरसात में भोजन की कमी से इनका आक्रामक रवैया और खतरनाक हो जाता है। नगर पालिका चेयरमैन मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के संरक्षण और नियंत्रण पर आदेश दिया है। अब डॉग कैचर खरीदने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। हटेटी पुरवा में कान्हा गोशाला के साथ कुत्तों के लिए भी आश्रय स्थल बनाने की योजना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
