
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति में अक्सर नेताओं के नाम सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनके साथ काम करने वाले प्रतिनिधि भी कई बार अपने काम से जनता का दिल जीत लेते हैं। जिला मुख्यालय में इन दिनों दो युवा चेहरे अपनी सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के जुनून से चर्चा के केंद्र बने हुए हैं।

विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ और नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित बासू। ये दोनों न केवल अपने-अपने नेताओं की नीतियों और दृष्टिकोण को ज़मीन पर उतार रहे हैं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का ऐसा पुल भी बना चुके हैं, जिस पर लोग बिना हिचक अपने सपने और समस्याएं सौंप रहे हैं।

विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ, जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हैं। चाहे शिकायत किसी सड़क की हो, पेयजल आपूर्ति की, बिजली कटौती की या फिर किसी ज़रूरी प्रशासनिक कार्य। रजत सेठ मौके पर पहुंचकर न केवल स्थिति का आकलन करते हैं, बल्कि संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई भी कराते हैं।

उधर, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता शहर के विकास कार्यों को तेज़ रफ्तार देने में जुटे हुए हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार,सड़कों की मरम्मत और निर्माण, सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नए पार्कों के विकास तक हर मोर्चे पर अंकित बासू की मौजूदगी महसूस होती है। शहरवासी कहते हैं अंकित बासू ने पालिका में कामकाज की रफ्तार बढ़ा दी है।

इन दोनों प्रतिनिधियों की कार्यशैली में एक खास बात समान है जनता से सीधा संवाद। लोग कहते हैं कि शिकायत या सुझाव देने पर ये केवल ‘नोट’ नहीं करते, बल्कि ‘एक्शन मोड’ में आते हैं। यही कारण है कि विधायक और पालिका अध्यक्ष, दोनों की अनुपस्थिति में भी जनता को नेतृत्व का अहसास बना रहता है। कुल मिलाकर, रजत सेठ और अंकित बासू ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिनिधि का मतलब सिर्फ नाम भर का पद नहीं, बल्कि जनता की नब्ज पहचानने वाला और उनके लिए हर पल उपलब्ध रहने वाला सच्चा जनसेवक होना चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
