City News Uttar Pradesh
मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर हड़कंप मचाने वाला गिरफ्तार : भेजा गया जेलबांदा में दो युवकों द्वारा नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म : रिपोर्ट हुई दर्ज
उत्तर प्रदेश

मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर हड़कंप मचाने वाला गिरफ्तार : भेजा गया जेल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर हड़कंप मचाने वाले को यहां कालिंजर पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हेल्प लाईन पर आतंकियों द्वारा लखनऊ हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को उड़ाने संबंधी फर्जी सूचना दीगई थी। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई। कॉल ट्रेस कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी सूचना कबूल की।

मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर हड़कंप मचाने वाला गिरफ्तार : भेजा गया जेल
Arrested for creating a stir on the Chief Minister’s helpline: sent to jail

चित्रकूट जिला के सीतापुर निवासी रमेश शुक्ला ने अपने मोबाइल से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी थी, कि हजरतगंज मेट्रो रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जायेगा। हेल्पलाइन पर यह जानकारी तत्काल सभी दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस करना शुरू किया। पता चला कि मोबाइल नंबर कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम सढ़ा के रहने वाले दिनेश तिवारी का है। इस नंबर से ही रमेश शुक्ला ने अपने मोबाइल नंबर पर यूपी 112 को भी जानकारी दी थी।

मुख्य मंत्री हेल्प लाइन पर हड़कंप मचाने वाला गिरफ्तार : भेजा गया जेल
Arrested for creating a stir on the Chief Minister’s helpline: sent to jail

कालिंजर पुलिस ने रमेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मीडिय को बताया कि रमेश शुक्ला ने पुलिस को जानकारी दी थी, कि सढ़ा गांव का रहने वाला दिनेश तिवारी बम बनाता है। उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश तिवारी बम बेचता है। इस बात की जानकारी पीआरबी ने भी दी थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक कालिंजर ने फोर्स के साथ रमेश शुक्ला को दबोच लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना असत्य और भ्रामक पाई गई। रमेश शुक्ला की पत्नी सढ़ा के किसी व्यक्ति के साथ रहती है। रमेश शुक्ला को आशंका है कि दिनेश तिवारी ने उसकी पत्नी की मदद की है।इसलिये वह रंजिश मानता है। पहले भी कई बार उसे फंसाने की साजिश रच चुका है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दूसरी मंजिल से गिरकर टायल्स मिस्त्री की मौत…

City News Uttar Pradesh

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा : युवक की संदिग्ध मौत, जहर खिलाकर हत्या का आरोप …

बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द

City News Uttar Pradesh

महोबा : ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़