City News Uttar Pradesh
मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह -वाह
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह -वाह
Eight years of Modi government: Wow-wow of achievements

भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद आरके पटेल ने कहा कि गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदा समर्पित केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में सबके सामने हैं।

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह -वाह
Eight years of Modi government: Wow-wow of achievements

पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना के द्वारा मोदी सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत 80 करोड़ भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है। विगत 2 वर्षों से पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण जारी है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 45 करोड़ लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है।

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह -वाह
Eight years of Modi government: Wow-wow of achievements

आयुष्मान भारत योजना के तहत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना, पीएम जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रति परिवार, प्रतिवर्ष की व्यवस्था की गई है। जन औषधि योजना के अंतर्गत आमजन को 8727 जन औषधि केंद्र संचालित कर, सस्ती दरों पर,दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का अपना पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि मोदी सरकार नें देश हित में साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह -वाह
Eight years of Modi government: Wow-wow of achievements

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर केंद्र में मोदी की सरकार स्वर्णिम भारत की कहानी लिख रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत सहित शांति और सद्भावना को बढ़ावा मिला है। हर घर नल योजना से प्रत्येक घर तक पीने का पानी पहुंचाने की अति महत्वाकांक्षी व महत्वपूर्ण योजना साकार रूप ले रही है। 6.2 करोड़ ग्रामीण परिवारों को जल जीवन मिशन के शुभारंभ के बाद से नल के जल का कनेक्शन किया जा चुका है।

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह -वाह
Eight years of Modi government: Wow-wow of achievements

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहां की केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अनेकता में एकता को साकार रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 9 करोड़ से अधिक मुक्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए हैं।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा कल्लू सिंह राजपूत, उत्तम सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन और यमुना खतरे के निशान से नीचे खिसकीं: फिलहाल बाढ़ का खतरा टला

बसपा के जयराम सिंह बछेऊरा ने दिया जीत का मंत्र : सोशल इँजीनिरिग करेगा जीत का काम !

City News Uttar Pradesh

खसरे का बढ़ता प्रकोप: कई गांवों में अलग-अलग समय में तीन बच्चों की मौत, कई संक्रमित

स्कूल चलो अभियान : आधी रोटी खायेंगे पर स्कूल पढ़ने जायेंगे के लगे मार्मिक नारे

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

मेडिकल कॉलेज में बगावत: आखिर कौन जिम्मेदार, प्रशासन या प्रदर्शनकारी ‘डॉक्टर’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़