- विनोद मिश्रा
बांदा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी अंगड़ाई लेने लगी है। बैठक कर संगठन को टानिक कैसे मिले चर्चा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि हेमंत प्रताप मुख्य मंडल प्रभारी थे। उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की लोक सभा चुनाव के लिए विधानसभा व सेक्टर बूथ पर सक्रिय होने की जरूरत है।

कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ एक जुट होकर काम करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का काम भी कार्यकर्ता को पूरी इमानदारी के साथ सक्रिय होना पड़ेगा।मंडल प्रभारी नें सचेत किया की भाजपा मजबूत है। उससे निपटने के लिये बूथ मजबूत का राजनीतिक टानिक पीना पड़ेगा। अन्यथा की स्थिति में जीत दूर हो जाएगी।

बैठक में सतोष वर्मा मुख्य मंडल प्रभारी, रामसेवक प्रजापति जिलाअध्यक्ष बसपा, लल्लू निषाद, सन्तोष वर्मा जिला प्रभारी, मनोज वर्मा एडवोकेट, सुखलाल बौद्ध, असलम खां, गुलाब बर्मा, कपिल देव, दीपक वर्मा, विमल बर्मा, शिवकरन दिनकर सदस्य जिला पंचायत, राजेश वर्मा, राजकुमार कुशवाहा, राजकरन वर्मा, मूलचंद यादव, अवधेश दिनकर, शिवपूजन वर्मा, शिकंदरभाई निषाद, जगदीश वर्मा, रामशरण वर्मा, रमेश लोहिया, सुल्तान प्रजापति, कुजंविहारी प्रजापति, रामऔतार, पंकज राम एडवोकेट, राजू राही, विजय वर्मा सहित सैंकड़ों बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
