29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पत्नी ही हत्या की साजिश कर्ता निकली। जनम -जनम के साथ का बंधन तोड़ दिया। यह लोमहर्षक कांड बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में हुआ था। घर के आंगन में गोलियों से छलनी कर हुई युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है।

पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
The wife had hatched the murder plot: Police busted it in three days, three arrested

पूरा घटना क्रम इस तरह घटा। कैरी गांव निवासी बालकरन (45) ने वर्ष 2005 में पड़ोस में रहने वाले राजाराम पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तकरीबन 18 वर्ष बाद सजा काटकर बालकरन जनवरी 2023 में जेल से बाहर आया था। पत्नी के साथ रह रहा था। 23 अगस्त की रात वह घर के बरामदे में सो रहा था। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
The wife had hatched the murder plot: Police busted it in three days, three arrested

एसपी अंकुर ने हत्या का खुलासा करने के निर्देश मुकामी थाना पुलिस को दिए थे। घटना के तीन दिन बाद ही रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जेल में बालकरन के सजा काटने के दौरान उसकी पत्नी के राजाराम के भाई राजकुमार से अवैध संबंध हो गए थे। जेल से छूटने के बाद बालकरन जब घर आया तो पति और पत्नी के बीच विवाद होने लगा।

इसका कारण भी राजकुमार से अवैध संबंध ही थे। इससे मृतक बालकरन की पत्नी परेशान रहने लगी। घटना वाले दिन बालकरन चटाई में सो रहा था। मृतक की पत्नी ने फोन करके प्रेमी राजकुमार को बुलाया। राजकुमार अपने दो अन्य साथियो के साथ घर पहुंचा और बालकरन को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। बिसंडा थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए मृतक की पत्नी संतोषिया, उसके प्रेमी राजकुमार पटेल और पड़ोसी रामनरेश पटेल उर्फ पंचा को गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार का भतीजा अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव में 7402 पदों के लिए 12.22 लाख मतदाता करेंगे मतदान …

बकरीद के मद्दे नजर पीस कमेटी की बैठक: डीएम नें दिये आवश्यक निर्देश …

गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर चलाया सियासी तीर, बोले- भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती …

अवैध शराब : विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर तीन महिलाओं को पकड़ा

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम अनुराग भड़के : निर्माण कार्यों के निरीक्षण में पाई कमियां …

City News Uttar Pradesh

बांदा : ब्रह्मदत्त हत्याकांड में दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की जेल में बिगड़ी तबीयत, प्रयागराज रेफर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़