28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव में 7402 पदों के लिए 12.22 लाख मतदाता करेंगे मतदान …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। अब महज चार दिन ही बचे हैं। चुनाव को लेकर गांव-गांव गोटें बिछाई जा रहीं हैं। गांव की चौपालों में ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

उधर, बीहाड़ाचंल में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ स्तर पर लगातार थानों में निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 469 ग्राम प्रधान, 30 जिला पंचायत सदस्य, 750 बीडीसी और 6153 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए अबकी 12,22,611 मतदाता मतदान करेंगे। गांवों में इन दिनों 59 घंटे के कर्फ्यू के बीच भी घर-घर जाकर वोटरों को अपनी ओर करने के लिए प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। नरैनी ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा वोटरों के बीच साड़ी बांटने की खूब चर्चा भी हो रही है। उधर, महिलाओं की टोलियां भी प्रचार के लिए निकल पड़ीं हैं। घरों के चूल्हा-चौका तक घुसकर चुनाव में अपने को जिताने की अपील की जा रही हैं। इसके लिए प्रत्याशी सोशल मीडिया को भी माध्यम बनाए हुए हैं। ज्यादातर संदेश व्हाट्सएप व अन्य साधनों से वोटरों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें ‘बंद’ कमरे में ‘तय’ कर लिया कौन बनेगा ‘निगम औऱ बोर्ड’ का चेयरमैन

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें दाम्पत्य जीवन “हम बनें तुम बनें एक दूजे के लिये” रचा समारोह, गूंजी शहनाई

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड से गिध्द विलुप्त, केंद्र सरकार चिंतित, विशेषज्ञ टीम का टैगिंग के लिये डेरा

City News Uttar Pradesh

राजनीति: लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती अटल, चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

City News Uttar Pradesh

जिले का क्षेत्र “तिरहार”अब शिक्षा का बनेगा “तारणहार”, होगी उड़ान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़