
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष ‘मालती गुप्ता’ इन दिनों एक्शन मोड में हैं। बारिश से पहले नगर के विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए वह खुद मैदान में उतर चुकी हैं। मंगलवार को उन्होंने वार्ड नं. 15 मढिया नाका में निर्माणाधीन सीसी सड़क का अचानक निरीक्षण किया, तो अधिकारियों और ठेकेदारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आईं।

पालिकाध्यक्ष मालती ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि “गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, तय मानक से कम कार्य मिला तो कार्यदायी संस्था और संबंधित अफसर जिम्मेदार होंगे।” निरीक्षण के दौरान मालती गुप्ता ने स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की। निवासियों ने जलनिकासी,नाली निर्माण, सड़क की ढलान और निर्माण की धीमी गति जैसी समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंता और कर्मचारी से कार्य की प्रगति रिपोर्ट तलब की और कहा कि “जनता की सुविधा सर्वोपरि” है, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।

यदि निर्माण कार्य अधूरा रह गया तो लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी, इसलिए निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्य समय से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। उन्होंने दो टूक कहा, अगर किसी भी स्थान पर घटिया निर्माण सामग्री या धीमी प्रगति पाई गई तो संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना और काली सूची में डालने तक की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
