27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि विभाग के 'नाकारापन' पर डीएम 'सख्त': समीक्षा में खुल गई 'पोल' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कृषि विभाग के ‘नाकारापन’ पर डीएम ‘सख्त’: समीक्षा में खुल गई ‘पोल’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कृषि विभाग की लचर कार्यशैली की पोल डीएम अमित आसेरी की समीक्षा बैठक में खुल गई। विभागीय अधिकारी ‘अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग’ अलाप रहे हैं और शासन के निर्देशों पर होने वाली बैठकें केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं। किसानों की ‘रीढ़’ कहे जाने वाले कृषि विभाग की हकीकत सामने आने पर डीएम अमित आसेरी ने ‘कड़ा रुख’ अपनाया।

कृषि विभाग के 'नाकारापन' पर डीएम 'सख्त': समीक्षा में खुल गई 'पोल' ! डीएम अमित आसेरी ने कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्यान, भूमि संरक्षण और मत्स्य विभाग की योजनाओं की ‘मैराथन समीक्षा’ की। दो-टूक कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पात्रों तक पहुंचाना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। खेत तालाब योजना में 50% अनुदान का लाभ पात्र किसानों तक नहीं पहुंच रहा। डीएम ने गत वर्ष के लंबित आवेदनों और इस वर्ष के लक्ष्य की समीक्षा कर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि कोई आवेदन निरस्त हो तो उसका ठोस लिखित कारण दर्ज हो।

कृषि विभाग के 'नाकारापन' पर डीएम 'सख्त': समीक्षा में खुल गई 'पोल' ! उन्होंने कहा की कार्यों का सत्यापन नहीं हो रहा। अब हर काम की ड्रोन फोटोग्राफी के साथ स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य रूप से हो। खरीफ सीजन ‘सिर’ पर है, लेकिन ‘डीएपी-एमओपी’ की उपलब्धता पर खामोशी। डीएम ने सभी सहकारी खाद समितियों की जियो टैगिंग कराकर गांव-गांव प्रचार-प्रसार के आदेश दिए। मछुआ समुदाय की अनदेखी पर डीएम ने आवंटन जल्द पूरा कर स्थानीय मछुआरों को प्राथमिकता देने को कहा। उद्यान विभाग को लक्ष्य समय से पूरा करने की हिदायत दी। बैठक में सीडीओ अजय कुमार पांडे, जिला उपनिदेशक कृषि अभय कुमार सिंह यादव समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दम्पति के शव, हत्या क्यों, रहस्य गहराया ! …

गांव कैसे बनेगें स्वर्ग : क्षेत्र पंचायत बैठक में हो गया निर्णय !

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

किशोरी से छेड़ खानी मजनू को पड़ी भारी : सीओ नितिन नें की कड़ी कानूनी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

“हाथी मेरे साथी” के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें

City News Uttar Pradesh

संत भरतदास की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम: पूर्व सांसद पर विवादित टिप्पणी से सुलग रहा माहौल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़