City News Uttar Pradesh
"हाथी मेरे साथी" के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें
उत्तर प्रदेश

“हाथी मेरे साथी” के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “हाथी मेरे साथी के खिलाफ अभियान” चलेगा। “हट -हट हट मेरे हाथी के लिये स्वास्थ विभाग के महावत” गांवों में दस फरवरी से भ्रमण करेंगे। इसके लिये 1814 टीमें बनाई गई है। जीहां, राष्ट्रीय फाइलेरिया (हाथी पांव रोग ) उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 28 फरवरी तक चलेगा। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नें इसके लिये कार्यशाला आयोजित की। अभियान तैयारियों के बारे में बताया। सीएमओ डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दवा सभी आयुवर्ग को एक डोज खिलाया जाना है।

"हाथी मेरे साथी" के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें
Front will open against “Haathi Mere Sathi” from February 10: Teams have been formed

दो से पांच वर्ष के बच्चों को 100 मिली ग्राम एक टेबलेट, छह से 14 वर्ष के बच्चों को 200 मिली ग्राम दो टेबलेट व इससे अधिक उम्र के लोगों को 300 मिलीग्राम तीन टेबलेट व एक एल्बेंडाजाल खिलाई जाएगी। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोग से ग्रसित रोगियों को दवा नहीं खिलाई जानी है।

"हाथी मेरे साथी" के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें
Front will open against “Haathi Mere Sathi” from February 10: Teams have been formed

उन्होंने कहा कि रात्रि कालीन सर्वे चलाया गया था। इसमें 5420 ब्लड स्लाइडें एकत्रित की गईं। जांच में 84 माइक्रो फाइलेरिया धनात्मक रोगी पाए गए हैं। फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है, इस रोग में हाथ, पैर, हाइड्रोसील, स्तन आदि सामान्य से अधिक मोटा हो जाता है। जनपद की कुल 2106923 जनसंख्या को फाइलेरिया रोग से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राशन कार्ड धारकों को डीएम की सख्त चेतावनी, गरीब बनकर राशन लेने वालो पर की जाएगी कार्रवाई

Banda : डीएम आनंद सिंह एलर्ट, शहर में 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू …

जल शक्ति मंत्री रामकेश सख्त नाराज: मुख्य विकास अधिकारी को दिये कड़े निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत

जिला समन्वय निगरानी समिति की बैठक : विधायक प्रकाश ने विकास कार्यो पर दिया जोर…

City News Uttar Pradesh

अतर्रा और मटौंध में जीती भाजपा : बबेरू सपा तो तिंदवारी में निर्दलीय

ब्रेकिंग न्यूज़