23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली का झटका: पहले तार, अब ट्रांसफॉर्मर मरम्मत पर दस घंटे कटौती बढ़ा रही दिक्कत
उत्तर प्रदेश

बिजली का झटका: पहले तार, अब ट्रांसफॉर्मर मरम्मत पर दस घंटे कटौती बढ़ा रही दिक्कत

विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में पिछले दो महीने से हो रही बिजली कटौती से अब लोगाें के सब्र का बांध टूट रहा है। रोज सात घंटे हो रही कटौती ने दिक्कत बढ़ा दी है। पहले विभाग ने तार बदलने के नाम पर बिजली कटौती शुरू की। ये काम पूरा हो पाता तो अब अनुरक्षण माह शुरू कर दिया गया।

बिजली विभाग की गांधी गिरी : भीषण कटौती जारी रख "बापू" को किया नमन

इसमें ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत के नाम पर अलग-अलग फीडर पर आठ से दस घंटे की कटौती हो रही है। मंगलवार को मुख्यालय के छह बड़े इलाकों के 40 हजार परिवारों ने दस घंटे बिजली संकट झेला। लोगों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में फोन भी लगाए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

मंगलवार को शहर में बिजली विभाग द्वारा दस घंटे शटडाउन लिया गया। इससे लोगों के घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चल पाए। मंगलवार को बांबेस्वर फीडर तो लगभग 12घंटे तक बंद रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अन्य फीडरों से भी आपूर्ति बंद रही। अधिशासी अभियंता आपूर्ति के मुताबिक अनुरक्षण एवं रिवैंप के काम के चलते बिजली कटौती की जा रही है। काम पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में बासमती-परसन का जलवा: फिर बजेगा सुगंध का नगाड़ा, विश्व बाजार में बढ़ेगी पहचान

City News Uttar Pradesh

दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप: रिपोर्ट दर्ज पुलिस नें कराई डाक्टरी

समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित दो न्यायाधीशों को दी गई विदाई

बांदा : युवक की संदिग्ध मौत, जहर खिलाकर हत्या का आरोप …

चित्रकूट मंडल के दोनों भाजपा सांसद पार्टी के जन -मन सर्वे कसौटी में फेल ?

City News Uttar Pradesh

छात्रा पर धड़का गुरुजी का दिल: मोबाइल पर भेजे लगा अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़