- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। दस दिन पूर्व किसान की घर के अंदर गोली मारकर हत्या के मामले में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी व उसके दो अन्य सहयोगियों को पकड़ लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव सभागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रामबाबू पटेल की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक की पत्नी सविता के बदौसा के टिकुरी निवासी इलियास से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी।

फेसबुक में सविता व इलियास की एक फोटो भी रामबाबू ने देखी तो इसका विरोध कर उसने पत्नी को पीटा और प्रेमी इलियास से गांव में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान प्रेमी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। एसपी ने बताया कि इसी आधार पर पुलिस टीम ने खोजबीन की तो पता चला कि मृतक की पत्नी व प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके तहत पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। फोन से आशिक को घर की लोकेशन परिजनों से लेकर देती रही।

18 फरवरी को इसी योजना में इलियास अपने गांव के दोस्त फैजल, अपने भाई बरकत अली व बांदा के महुराई दोबरिया के ललित किशोर के सहयोग से रामबाबू के घर पहुंचा। पिछवाडे के रास्ते से फैजल छत पर पहुंचा फिर अकेले सो रहे रामबाबू की कनपटी में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी जिले से बाहर भागने की योजना बना रहे थे। तमंचे को एक खेत की मिट्टी खोदकर दबा दिया था। सर्विलांस के जरिये पुलिस टीम ने सबसे पहले इलियास को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या का सारा राज खोल दिया तो पुलिस ने मृतक की पत्नी सविता व अन्य सहयोगियों को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल को खेत से बरामद किया है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
