28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की चिल्ला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि ये गिरोह बसों और ट्रेनों में सवारी बनकर यात्रियों का सामान चोरी करता था। 13 अगस्त को बांदा से चिल्ला जाने वाली बस में सोने-चांदी के आभूषण चोरी की घटना में भी इन्हीं आरोपियों का हाथ था।

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान सूचना के आधार पर इन बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। ये गिरोह महिला यात्रियों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके जेवरात और नकदी चोरी कर लेता था। चोरी का सामान आपस में बांटकर ये अलग-अलग जिलों में छिपा देते थे।

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

गिरफ्तार आरोपियों में औरैया, इटावा, ग्वालियर और झांसी के रहने वाले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनके पास से बरामद सामान की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा पीएम मोदी देश के सच्चे नायक : मिशन 2024 की तैयारी तय

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मंत्री रामकेश बोले : रामलीला समाज को दिखाती है जीवन की राह

City News Uttar Pradesh

Bulldozer Baba : उत्तर प्रदेश में युवाओं बढ़ा ‘बुलडोजर बाबा’ का क्रेज, युवा हाथों में बनवा रहे बुलडोजर का टैटू

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर

चमकदार बांदा के लिये आयुक्त गंभीर : सौंदर्यीकरण का किया आकस्मिक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़