City News Uttar Pradesh
सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के 'परिजनों' पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
उत्तर प्रदेश

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के ‘परिजनों’ पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की जहर खाने से हुई मौत ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कोई मामूली मौत नहीं थी। यह एक नाबालिग की आत्मा पर हुआ अत्याचार था। पुलिस की पूछताछ, रिश्वत की मांग और मानसिक शोषण की कड़वी सच्चाई अब सड़क पर उतर आई है! जिस किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगा, उसने थाने की चौखट पार करने के कुछ दिन बाद जहर खा लिया। और अब सवाल यह है कौन है उसकी मौत का असली गुनहगार ?

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के 'परिजनों' पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

17 साल का किशोर, जिसे पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म मामले में नामजद किया गया था, लगातार पुलिस की पूछताछ का सामना कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि नाम हटाने के बदले पुलिस ने एक लाख रुपये की डिमांड की ! जब पैसे नहीं मिले, तो लड़के की उम्मीदें टूट गईं और उसने जहर पी लिया।

सवालों के घेरे में पूरा तंत्र: दुष्कर्म पीड़िता के 'परिजनों' पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

एसपी ने करतल चौकी प्रभारी रवि कुमार को लाइन हाजिर जरूर कर दिया, लेकिन क्या यही पर्याप्त है? क्या एक इंसान की जान की कीमत एक तबादला भर है ? सीओ नरैनी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन क्या सच्चाई बाहर आएगी ? किशोर के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के चार स्वजनों व रिश्तेदारों पर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर किशोर को पिलाया था। मामला अब उलझ चुका है एक तरफ दुष्कर्म की पीड़ा, दूसरी तरफ आत्महत्या की त्रासदी। और बीच में सवालों के घेरे में खड़ा है पूरा सिस्टम !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शासन की मंजूरी : बांदा के नौ प्राइमरी स्कूल होंगे नीलाम …

City News Uttar Pradesh

डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला

ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल: बैन के बाद भी जारी हैं काला कारोबार, दुबई से संचालित नेटवर्क

यूपी: शिक्षकों के बाद अब छात्रों की अटेंडेंस के बदले नियम, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

City News Uttar Pradesh

संकट मोचन में महाआरती का हुआ आयोजन : सनातन धर्म एवं हिंदुत्व के प्रति जागृति लाने का उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी पर जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़