City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करते हुए लम्बित मामलों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी पैलानी को दिये। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।

डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण
DM Deepa’s instructions: Resolve the problems of the complainants by quality investigation

सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील पैलानी में कुल 68 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों केअधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस विकास, अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण
DM Deepa’s instructions: Resolve the problems of the complainants by quality investigation

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष एक फरियादी द्वारा ग्राम सिंधनकला में राजकीय ट्यूबेल की में खराबी होने के मामले को रखते हुए इसको ठीक कराये जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजकीय नलकूप के अभियंता को शीघ्र ठीक कराये जाने के निर्देश दिये तथा अनुपस्थित रहने पर अधिशाषी अभियंता के प्रति नाराजगी व्यक्त की। लक्ष्मीचन्द्र निवासी मजरा पडवन डेरा के द्वारा उसकी भूमि पर फर्जी बैनामा कराकर कब्जा करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी पुलिस को प्रकरण की जांच कर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण
DM Deepa’s instructions: Resolve the problems of the complainants by quality investigation

पलरा के एक व्यक्ति द्वारा ग्राम में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश तहसीलदार एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारी को दिये। उन्होंने कुकवाखास निवासी रज्जी के बैंक खाते से उसी गाॅव के एक व्यक्ति द्वारा धनराशि को धोखा देकर निकाले जाने की शिकायत पर सम्बन्धित पुलिस अधिकारी को जांच कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण
DM Deepa’s instructions: Resolve the problems of the complainants by quality investigation

आर्यावर्त बैंक की बडागाॅव शाखा को निकट के जयपालपुर गाॅव में कराये जाने के सम्बन्ध में फरियादियों द्वारा अनुरोध करने पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक के मैनेजर को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। हरवंश पुरवा के एक फरियादी द्वारा उसके आवास की धनराशि को अन्य के खाते में चली जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच कर पीओ डूडा को सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जगत सांई, उप जिलाधिकारी पैलानी लाल सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार पैलानी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत हुये भाउक, जनता नें समर्थन का दिया भरोसा ! …

City News Uttar Pradesh

सियासी खेल: बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव – अब पूरा देश कहेगा ‘भाजपा भगाओ’

City News Uttar Pradesh

युवक को चाकू से गोदने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग

City News Uttar Pradesh

गोद लिए गावों में पढ़ायेगे अधिकारी : होगा कोविड टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़