City News Uttar Pradesh
देश के नवनिर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान : राजेश दीक्षित
उत्तर प्रदेश

देश के नवनिर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान : राजेश दीक्षित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षक दिवस के मौके पर कांग्रेस के अलीगंज कैंप कार्यालय में देश के द्वितीय राष्ट्रपति रहे महान शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई सहित देश के नवनिर्माण में शिक्षकों का योगदान अहम होता है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता।

महान सेनानी डा. राधाकृष्णन ने जहां युवा शक्ति को जन आंदोलन से जोड़कर स्वतंत्रता की लड़ाई को मुखर किया। वहीं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित कर युवाओं को जोड़ा। सच्चाई है कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं, यह नई पीढ़ी को तराशने का काम करते हैं।

 

पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दीक्षित ने सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव याज्ञिक को सम्मानित किया, उनका आशीर्वाद लिया। सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव याज्ञिक ने कहा कि यदि शिक्षक अपना राष्ट्र धर्म निभाएं तो युवा पीढ़ी कभी भटक नहीं सकती। ओबीसी के प्रांतीय महासचिव केपी सेन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू ने कहा कि कांग्रेस के नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसनेही भारतीय ने जनपद में गांव-गांव में स्कूल खोले, शिक्षक नियुक्त किए। जिनकी बदौलत बांदा में गांव-गांव शिक्षा का प्रचार प्रसार हुआ।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बी. लाल, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला प्रवक्ता साकेत बिहारी मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव अल्तमस हुसैन, बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष कालीचरण साहू, शिवबली सिंह, अशरफ उल्लाह खां, अशोक वर्धन, युवा नेता इरफान खान, राजन सिंह खेंगर, सुखदेव गांधी आदि लोग उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें अटल द्वार का किया लोकार्पण : विकास के प्रति दिखाये अटल इरादे

City News Uttar Pradesh

यूपी में 51 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार: वाराणसी से फिर लड़ेंगे पीएम मोदी चुनाव

कृषि विवि में शर्मनाक खेल : आरोपी प्रोफेसर को बचाया, छात्र को ‘बलि का बकरा’ बनाया

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूँ की खरीद, गोदाम हो गये हैं हाउस फुल, लदान मजदूरी हुई दोगुनी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़