City News Uttar Pradesh
खतरनाक साजिश : शादी रूकवाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपियों से उगवाए राज
उत्तर प्रदेश

खतरनाक साजिश : शादी रूकवाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपियों से उगवाए राज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रेमी से शादी न होने के कारण प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रचते हुए बारात के दिन ही अपने भाई का अपरहण करा कर हत्या करा दी। इस घटना के बाद इसकी शादी रुक गई। 3 दिन बाद लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो मृतक की बहन और उसका प्रेमी हत्याभियुक्त निकले। जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

खतरनाक साजिश : शादी रूकवाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपियों से उगवाए राज
Dangerous conspiracy: To stop the marriage, the brother, along with the lover, was put to death, the police raised secrets from the killers

घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बबेरू कोतवाली अंतर्गत कस्बे में चुन्नू पुत्र भोडा के घर पर उसकी बेटी की शादी थी। इसी दौरान उसका 10 वर्षीय पुत्र विनोद उर्फ लल्लू कहीं गायब हो गया। इसकी सूचना पर पुलिस ने 4 मई को मुकदमा पंजीकृत किया था। बाद में 7 मई को विनोद का शव मरका रोड पर वनविभाग के पास सड़क किनारे बरामद हुआ था। परिजनों से पूँछताछ में मालूम हुआ कि रामबाबू वर्मा पुत्र रामफल वर्मा निवासी शाहपुर सानी थाना बदौसा जनपद बाँदा जो 3-4 दिन के अन्तराल पर चुन्नू के घर आता जाता था। घटना के बाद से गायब है।

खतरनाक साजिश : शादी रूकवाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपियों से उगवाए राज
Dangerous conspiracy: To stop the marriage, the brother, along with the lover, was put to death, the police raised secrets from the killers

इस पर रामबाबू वर्मा को तलाश कर पूँछताछ की गयी तो रामबाबू वर्मा ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैं विनोद उर्फ लल्लू की बहन से प्रेम करता था तथा वह भी मुझसे प्रेम करती थी। हम दोनों आपस में शादी करना चाहते थे । गुड्डी की शादी तय हो गयी थी तथा 3 मई 2022 को उसकी बारात आयी थी। तब मैंने गुड्डी (परिवर्तित नाम) से कहा कि मैं आज तुम्हे मार डालूंगा और खुद मर जाऊँगा। तो उसने कहा कि ऐसा मत करो मैं भी तुमसे शादी करना चाहती हूँ तो मैंने कहा कि मैं तुम्हारे भाई विनोद उर्फ लल्लू का अपहरण कर लेता हूँ तो तुम्हारी शादी रूक जायेगी । इस पर गुड्डी ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यही सही रहेगा।

खतरनाक साजिश : शादी रूकवाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर भाई को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारोपियों से उगवाए राज
Dangerous conspiracy: To stop the marriage, the brother, along with the lover, was put to death, the police raised secrets from the killers

इसके बाद मैंने शराब पी । शराब पीने के बाद विनोद उर्फ लल्लू जिससे पहले से मेरी अच्छी बनती थी, को बुलाया और कहा कि चलो जनवासा की तरफ चलते हैं। इसके पश्चात मैं उसे मरका रोड़ पर अपने साथ पैदल ले गया तथा एकान्त में जाकर एक हांथ से विनोद उर्फ लल्लू का नाक और मुंह तथा दूसरे हांथ से गला दबा दिया जिससे वह मर गया। मैंने उसके शव को उठाकर वहीं पास में दलदली मिट्टी वाले पानी में औधे मुंह डाल दिया और फिर वहां से चला गया। प्रेमी के जुर्म कबूल करने पर प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग देखें चमत्कार : सप्ताह में एक दिन दर्शन देते हैं “भगवान” ! …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : चित्रकूट में डकैत गौरी के साथी के एनकाउंटर में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसपी सहित 15 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें समझाया “जान है तो जहान” है

City News Uttar Pradesh

तीन सौ साल बाद भी ‘प्रेरणा’ बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे ‘विरासत’ के जयघोष

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती और अंकित बने ‘फरिश्ता’: पटरी दुकानदारों को ‘छाता बांट’ जीत रहें हैं ‘दिल’

City News Uttar Pradesh

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़