29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध खनन के खिलाफ समाजसेवियों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन, केन नदी बचाने और भारी-भरकम मशीनों पर रोक लगाने की मांग
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन के खिलाफ समाजसेवियों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन, केन नदी बचाने और भारी-भरकम मशीनों पर रोक लगाने की मांग

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की अगुवाई में बुधवार को समाजसेवियों ने अवैध खनन और केन नदी को बचाने के लिए मोर्चा खोल दिया। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए केन नदी बचाने और भारी-भरकम मशीनों पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि केन नदी में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 15-20 फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। इससे जिले में पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है।

अवैध खनन के खिलाफ समाजसेवियों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन, केन नदी बचाने और भारी-भरकम मशीनों पर रोक लगाने की मांग
Social workers opened front against illegal mining, submitted memorandum, demanding to save Ken river and ban heavy machines

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व उमाकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। सुशील त्रिवेदी ने कहा कि बालू माफिया निजी स्वार्थ के चलते प्रशासन की मिलीभगत से नदी के अस्तित्व को समाप्त करने पर तुले हैं। केन नदी नाले के रूप में तब्दील हो चुकी है। बालू माफिया प्रतिबंधित भारी मशीनों से खनन कर रहे हैं। पैलानी के ग्राम खरेही खंड-2 में ग्राम समाज की जमीन पर मौजूदा व पूर्व प्रधान मिलकर अवैध खनन करा रहे हैं। हाल ही में किसानों की शिकायत पर जांच हुई, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की।

पैलानी की खदान 100/3 नदी जलधारा बांधकर स्थाई अवैध पुल बनाया है, इसको एसडीएम पैलानी ने मार्च में तोड़ा था, लेकिन यह फिर से चल रहा है। जसपुरा क्षेत्र की गुगौली,अमलोर व रेहुटा खदानों में औचक जांच शासन से होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष त्रिवेदी ने कहा कि केन नदी को बचाने के लिए भारी मशीनों से किए जा रहे खनन पर रोक लगाने को लेकर जिले में समाजसेवियों, बुद्धजीवियों एवं आमजनमानस से जनसंपर्क करके जनांदोलन चलाया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरी हुंकार: कहा- नहीं चलेगा “वोट हमारा राज तुम्हारा” वाला पैटर्न, डबल मेहनत करके लौटेंगे सत्ता में

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी ईडी के कब्जे में : दस दिन की कस्टडी रिमांड में होगी पूछताछ

City News Uttar Pradesh

यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक: विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, डीजीपी ने जारी क‍िया आदेश

City News Uttar Pradesh

गजब आंकड़ों का कमाल ? चित्रकूट मंडल प्रदेश में प्रथम रैंक लाया

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में परिवर्तन को चेयर मैन नें डीएम को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़