City News Uttar Pradesh
सड़क दुर्घटना : बांदा में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में युवक की मौत, भाई समेत दो लोग हुए घायल
उत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटना : बांदा में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में युवक की मौत, भाई समेत दो लोग हुए घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाई की ससुराल से शादी का निमंत्रण कर वापस लौट रहे युवक की दो बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। हादसे में उसका बड़ा भाई समेत दो लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक के गंभीर घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


जमालपुर निवासी बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता शंभू प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अजय बड़े भाई 32 वर्षीय ललित के साथ उसकी ससुराल चित्रकूट ग्राम बिहरवा शादी के निमंत्रण में गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में कमासिन कस्बे के ग्राम खरौली बस स्टाप के पास सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक के सवार दो भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। यूपी 112 कर्मियों ने तीनों घायलों को सीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने अजय व दूसरी बाइक के सवार 23 वर्षीय पिंटू पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी कबरई जिला महोबा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन के एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाने पर अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सड़क दुर्घटना : बांदा में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में युवक की मौत, भाई समेत दो लोग हुए घायल
Road accident: Youth killed in face-to-face collision of two bikes in Banda, two people including brother injured

पिता ने बताया कि वह आइटीआइ करने के बाद स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को उसकी परीक्षा थी। हादसे के समय बड़ा भाई बाइक चला रहा था। लेकिन वह छिटकर दूर गिर गया था। जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। जबकि अजय बाइक के नीचे दब गया था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है। थाना निरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइकों को थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की लिखा-पढ़ी की गई है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेहतरीन परिवहन की तैयारी: कामता नाथ की मेला यात्रा नहीं पड़ेगी भारी

City News Uttar Pradesh

शाहगंज विधानसभा : संजय निषाद के खिलाफ निषादों में विद्रोह का ज्वाला मुखी !

City News Uttar Pradesh

News : मिशन मोदी अगेन पीएम की दो दिवसीय कार्यशाल:बंगाल में भाजपा का परचम फहराने की हुंकार

City News Uttar Pradesh

जीजा के साथ गांव जा रही साली ने केन नदी पुल से लगाई छलांग: पत्थरों से टकरा कर मौत

बांदा : तीन माह से वेतन के लाले, कैसे जले घर का चूल्हा …

City News Uttar Pradesh

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?

ब्रेकिंग न्यूज़