City News Uttar Pradesh
यूपी : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से म‍िलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म
उत्तर प्रदेश

यूपी : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से म‍िलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

 

( ब्यूरो रिपोर्ट )

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को वीवीआइपी गेस्ट हाउस में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर सियासी गलियारों में राजभर के भाजपा में वापस आने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, राजभर ने अटकलों को विराम देते हुए फिर दोहराया कि उनकी पार्टी वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ेगी।

यूपी : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से म‍िलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म
OP Rajbhar-sons were also there to meet Transport Minister Dayashankar Singh, the market of speculation hot in the political corridors

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर बुधवार को अपने दोनों बेटों अरुण राजभर व अरविंद राजभर के साथ परिवहन मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। विधानसभा चुनाव से पहले भी दयाशंकर सिंह सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को भाजपा के साथ लाने का प्रयास कर चुके हैं। इसलिए बुधवार की इस मुलाकात के बाद एक बार फिर उनकी भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं।
हालांकि, बैठक के बाद राजभर ने यह कहकर अटकलों को खारिज किया कि वह अपने क्षेत्र में बस डिपो बनवाने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री मिलने आए थे। राजभर की केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर से भी गेस्ट हाउस में मुलाकात की चर्चा है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें दिये निर्देश : कांवड़ यात्रा मार्ग पर रेहड़ी दुकानदार लगाएंगे नेम प्लेट !

News- मिशन मोदी अगेन पीएम काशी प्रांत के युवा मोर्चा अध्यक्ष की भाजपा जिलाध्यक्ष से हुई राजनीतिक चर्चा।

City News Uttar Pradesh

खप्टिहा में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल: कांटे की टक्कर में थमी सांसे, पपरेंदा नें मारी बाजी

City News Uttar Pradesh

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन

आसमान से बरसी मौत : सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश व बिजली गिरने से 16 की मौत, 27 झुलसे, करीब 200 मवेशियों की भी मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़