24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका
उत्तर प्रदेश

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शुक्रवार की वह शाम जिलें के लिए “कभी न भूलने वाली” बन गई। यमुना के शांत बहते पानी ने एक “मासूम की चीख अपने भीतर समेट” ली। मरका थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी “पांच वर्षीय बेटी को पुल से नदी में फेंक” दिया। और खुद भी छलांग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों की “सतर्कता से महिला को बचा” लिया गया, लेकिन “बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका” है।

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

मरका थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ा के मजरा सुखिवा डेरा निवासी राजू की 30 वर्षीय पत्नी रूबीना पिछले छह वर्षों से अपने मायके ग्राम उसरा डेरा में रह रही थी। पति और ससुराल पक्ष से मतभेद के चलते वह अपने सात वर्षीय बेटे चिंटू और पांच वर्षीय बेटी पिंकी के साथ मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे रूबीना का अपनी मां सुनीता से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपनी बेटी पिंकी को बाल कटवाने का बहाना बनाकर घर से निकली।

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

बताया जा रहा है कि रूबीना कस्बे के समीप स्थित यमुना नदी के पुल पर पहुंची। शाम के समय उसने अपनी मासूम बेटी को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। देखते ही देखते बच्ची गहराई में समा गई। इसके बाद महिला ने स्वयं भी पुल से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह और मरका थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार मौके पर पहुंचे। एक दर्जन से अधिक गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में खोज अभियान शुरू किया गया। नाव और जाल की सहायता से गहन तलाशी ली जा रही है। प्रयागराज से एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) टीम को भी बुलाया गया है, ताकि आधुनिक उपकरणों से नदी में बच्ची की तलाश की जा सके।

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने घरेलू कहासुनी के कारण आवेश में यह कदम उठाने की बात कही है। बच्ची की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की गहन जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ ‘मंथन’ : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh

News : ससुराल चलने से पत्नी ने किया इन्कार तो सिरफिरे पति ने मायके में लगा दी आग

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘स्वच्छता का नया अध्याय’ शुरू: हर वार्ड में बनेगा आधुनिक कूड़ाघर

City News Uttar Pradesh

बांदा में बन रहें हैं ‘फर्जी’ शस्त्र लाइसेंस : हुआ चौंकाने वाला खुलासा !

City News Uttar Pradesh

महा पर्व मनाने से मतदाता सूची नें बहुतों को किया बाहर, लगभग 58 प्रतिशत मतदान

City News Uttar Pradesh

भाजपा के लगे जयकारे : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें राशन योजना की मचा दी धूम

ब्रेकिंग न्यूज़