City News Uttar Pradesh
बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
उत्तर प्रदेश

धनतेरस पर्व पर बांदा में सज गया करोड़ों का बाजार, धनतेरस आज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धनतेरस को लेकर बाजार सज चुका है। सराफा से लेकर इलेक्ट्रानिक और फुटपाथ पर सजी सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस के त्योहार पर इस बार सोने व चांदी के नए डिजायन के सिक्के और लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां आकर्षण होंगे। कारोबारियों ने अबकी पर्व को लेकर ढेरों उम्मीद लगाई है।

धनतेरस पर्व पर बांदा में सज गया करोड़ों का बाजार, धनतेरस आज
Crores of market decorated in Banda on Dhanteras festival, Dhanteras today

लेकिन इस बात का डर भी सता रहा है कि महंगाई कहीं ग्राहकों की संख्या कम न कर दे। हालांकि दुकानों में उमड़ती भीड़ देखकर त्योहार की रौनक पर चार चांद लगाए हुए हैं। इस साल धनतेरस में पिछले कुछ सालों की अपेक्षा सोने,चांदी के दामों में इजाफा हुआ है। सराफा बाजार अबकी खूब चमक रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्री बुकिंग, नए मोबाइल, होम थिएटर की लांचिंग और बर्तन बाजार में काफी छूट मिल रही है।

 

धनतेरस पर्व पर बांदा में सज गया करोड़ों का बाजार, धनतेरस आज
Crores of market decorated in Banda on Dhanteras festival, Dhanteras today

धनतेरस से एक दिन पहले ही बाजार में रौनक बढ़ गई। सभी को धनतेरस व इस पर खरीदारी का इंतजार है। मान्यता भी है कि इस दिन हर व्यक्ति को कुछ न कुछ नया खरीदकर घर लाना चाहिए। कई महीनों से लोगों का इंतजार भी त्योहार के साथ खत्म हो गया।

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)

बर्तन विक्रेता विजय छिरौलिया ने बताया कि साल भर बर्तन व्यवसायी इसी दिन का इंतजार करते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग धनतेरस में बर्तन अवश्य खरीदेंगे। व्यवसायी प्रेम शंकर उर्फ लब्बन ने बताया कि इस बार बर्तनों में करीब 20 फीसद तक महंगाई बढ़ गई है। इस त्योहार में अक्सर लोग गिलास, कटोरी, बाल्टी, चम्मच, डिब्बे व थाली का सेट खरीदते हैं। ये वैरायटियां अलग-अलग शो में मौजूद है।

धनतेरस पर्व पर बांदा में सज गया करोड़ों का बाजार, धनतेरस आज
Crores of market decorated in Banda on Dhanteras festival, Dhanteras today

सर्राफ व्यवसायी बताते हैं कि इस बर सोने चांदी की कीमत बढ़ गई है। सोना प्रति दस ग्राम 51,900 रुपये है। इसी तरह चांदी 57,200 हजार रुपये प्रति किलो है।धनतेरस के अवसर पर अधिक आमदनी कमाने की जुगत में भी कई सराफा कारोबारी जुट गए हैं। मिलावटी चांदी के सिक्कों की बाजार में बड़ी तादाद है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में अमानवीयता : चोर युवक को तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा, शरीर पर काले रंग से लिखा चोर …

चित्रकूट में भीषण सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

कुर्मी क्षत्रिय महासभा दिखायेगा ताकत, निकालेगा रथ यात्रा …

City News Uttar Pradesh

नशे का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: उड़ीसा से बांदा तक होती थी डिलीवरी, दो गिरफ्तार

बांदा से ‘कालिंजर औऱ खजुराहो’ तक दबा है सोना ! ‘बुंदेलखंड’ बन सकता है ‘आर्थिक खजाना’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़