City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में भीषण सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में भीषण सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक मौत

 

चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव के पास राजापुर मुख्य मार्ग में बुधवार की आधी रात बुलट सवार दो युवकों को सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। आसपास कोई न होने की वजह से दोनों हादसा स्थल पर ही पड़े रहे। जबकि चालक ट्रक समेत भाग निकला।
भोर में ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दोनों मृत अवस्था में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। परिजनों को सूचना देकर शव की शिनाख्त कराई गई।

चित्रकूट में भीषण सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक मौत
Horrific road accident in Chitrakoot: Uncontrolled truck tramples two cousins ​​riding bullets, painful death

राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में मूल रुप से रहने वाले 35 वर्षीय अमित पांडेय व 22 वर्षीय विशाल पांडेय आपस में रिश्तेदार है। यह दोनों अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए गोवा गए थे। बताते हैं कि इनका राजापुर में भी आवासीय मकान है। यहां से बुलट में दोनों बांदा पहुंचे थे। वहां पर बुलट खड़ी कर अन्य दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से गोवा घूमने गए थे।
बुधवार की शाम को वापस लौटने के बाद दोनों लोग फिर बांदा से बुलट उठाया और राजापुर के लिए रवाना हुए। आधी रात को चकौंध के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को बुरी तरह रौंद दिया।
रात अधिक होने पर हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। कई घंटे बाद तड़के जब कुछ ग्रामीण निकले तो दोनों लोग पड़े नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। देखा तो तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव की शिनाख्त कराया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, पुलिस की गंभीर लापरवाही आई सामने, आरोपी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा दीक्षांत समारोह में छात्रों का सम्मान: विश्वविद्यालय को सराहा ।

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता की ‘सक्रियता’ से निर्माण एजेंसियों में ‘खलबली’ : गुणवत्ता पर जोर

City News Uttar Pradesh

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत …

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष कल्लू की कार्यशैली पर उठे ‘सवाल’ : जनता से क्यों दूर हुआ भाजपा का यह ‘लाल’ ?

City News Uttar Pradesh

‘काम बोलता है’ मालती गुप्ता ने ‘तड़पते’ बांदा को दिया ‘ठंडा पानी’ का तोहफा

ब्रेकिंग न्यूज़