26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'एसआईआर' को 'रफ्तार': कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘एसआईआर’ को ‘रफ्तार’: कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बांदा में इन दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जबरदस्त हलचल है। इस अभियान को तेज़ रफ्तार देने का जिम्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें अपने हाथ में लिया है।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'एसआईआर' को 'रफ्तार': कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म

इसी क्रम में अंकित गुप्ता द्वारा वार्ड 6 शंभू नगर में बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 के साथ की गई बैठक सिर्फ एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं था, एक राजनीतिक सक्रियता का दमदार प्रदर्शन भी दिखा। अंकित गुप्ता ने एसआईआर के महत्व और चुनावी प्रक्रिया की नींव को मजबूत करने के लिए जमीन पर उतरकर काम शुरू किया है।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'एसआईआर' को 'रफ्तार': कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म

बैठक में बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और वार्ड प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची सुधार अभियान की पूरी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्य बिंदुओं में नए मतदाताओं के पंजीकरण को तेज गति देना, पुरानी गलत प्रविष्टियों, दोहरी प्रविष्टियों और मृतकों के नाम हटाना, स्थानांतरित परिवारों के पते अपडेट करवाना, युवा मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना हर घर मतदाता अभियान को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाना शामिल है।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'एसआईआर' को 'रफ्तार': कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म

बैठक के तुरंत बाद अंकित गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला, फॉर्म लेकर क्षेत्र में निकले और हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। अंकित गुप्ता ने कहा एक त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र की असली रीढ़ है। हमारा लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। एसआईआर अभियान सिर्फ कागज़ी प्रक्रिया नहीं,यह लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प है।” अंकित गुप्ता के नेतृत्व में निकले डोर-टू-डोर अभियान ने वार्ड में सकारात्मक माहौल बनाया। लोग घरों से बाहर निकलकर फॉर्म भरवाने आए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘मैं रानी से बहुत प्यार करता हूं’… लिख साली के प्रेम में जीजा ने करवा चाैथ पर दी जान …

City News Uttar Pradesh

Banda : किसानों को मौका, 22 जून तक खरीदा जायेगा अब गेहूँ …

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का ‘जलजला’: जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है ‘रहस्य’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

Banda- डंफर की टक्कर से युवती की मौत, बहनोई घायल।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़