27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर
उत्तर प्रदेश

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के चित्रकूट में देवांगना पहाड़ी के ऊपर 1132 करोड़ की लागत से बनने वाला एयरपोर्ट लगभग तैयार हो चुका है। इस समय 98 फीसदी काम हो चुका है, रनवे भी लगभग तैयार हो गया है, अब केवल उड़ान का इंतजार है। सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के शुरू होते ही चित्रकूट पर्यटन विकास को नई उड़ान मिलेगी।

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर
Minister Jaiveer Singh said that Chitrakoot will fly in the field of tourism: Air travel will start soon

यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह के साथ चित्रकूट का दौरा करने वाले पर्यटन मंत्री एंव मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह नें अनौपचारिक भेंट में कही। कहा की तीर्थ के रूप में विख्यात धर्म नगरी चित्रकूट का धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक दृष्टिकोण से समूचे विश्व में विशेष महत्व है। इसी पावन धारा पर भगवान श्रीराम ने वनवास काल का सर्वाधिक साढ़े 11 साल का समय व्यतीत किया था।

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर
Minister Jaiveer Singh said that Chitrakoot will fly in the field of tourism: Air travel will start soon

प्रभु श्रीराम ने चित्रकूट के कामदगिरि को मनोकामना पूरा करने का वरदान दिया था। तभी से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु चित्रकूट आकर मां मन्दाकिनी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मनोकामनाओ की पूर्ति के लिए कामदगिरि पर्वत की पंचकोसीय परिक्रम लगाते हैं।

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर
Minister Jaiveer Singh said that Chitrakoot will fly in the field of tourism: Air travel will start soon

पर्यटन मंत्री नें कहा की भगवान राम से जुड़ा प्रमुख तीर्थ होने की वजह से केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार का मुख्य फोकस चित्रकूट के पर्यटन विकास पर है। देश के प्रमुख महानगरों से कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए सरकार ने 1132 करोड़ की लागत से हरे भरे जंगलो के बीच देवांगना पहाड़ी पर 1132 करोड की लगात से टेबल टॉप एयरपोर्ट का निर्माण कराया है।

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर
Minister Jaiveer Singh said that Chitrakoot will fly in the field of tourism: Air travel will start soon

लगभग 260 एकड़ भूमि पर बन रहे चित्रकूट एयरपोर्ट पर 1475 मीटर लम्बा और 23 मीटर चौड़ा रनवे बनाया गया है। इस पर शीघ्र उड़ाने शुरू होगी। इससे यहां के पर्यटन विकास को नई ऊँचाईयाँ मिलेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर ने ‘दिलाई’ 14.88 करोड़ की ‘परियोजना’: इलाज के बीच भी ‘विकास’ जारी

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें खत्म किया प्रदेश से गुंडा राज और विकास को दी नई गति : बृजेश पाठक

योगी का हंटर : मुफ्त का चंदन घिसने वालों द्वारा भयवश राशन कार्डों का समर्पण !

अफसरशाही का ‘घिनौना चेहरा’ उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की जन चौपालें : समस्याओं के निदान के साथ नीतियों का बखान

City News Uttar Pradesh

ऐतिहासिक ‘प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़