- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
चित्रकूट। विधवा ने अपने प्रेमी साथ मिलकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। उनके घरवाले शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थे।

चित्रकूट में सीतापुर क्षेत्र के गांव रानीपुर खाकी निवासी 35 वर्षीय सुनीता देवी के पति साधु मौर्य की शादी के तीन साल बाद उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। उसके सात साल की बेटी है। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। यहीं पर कैलाश यादव से उसका प्रेम संबंध हो गया। बताते हैं कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार तैयार नहीं था।

दोनों के घरवालों को इनके रिश्ते से एतराज था। क्योंकि सुनीता के घरवाले मौर्या थे। तो प्रेमी यादव बिरादगी का था। इसीलिए दोनों परिवार इनकी शादी नहीं करवा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने एक ही रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी सात वर्षीय बेटी लिपट-लिपट कर रो रही थी। वहीं गांव में घटना को लेकर चर्चा रही। बताते हैं कि दोनों काफी दिन से छुप-छुप कर मिल रही थी। चौकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके लिए जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
