City News Uttar Pradesh
दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश

हादसा : ई-रिक्शा में चालक की मदद के लिए मासूम लगा रही थी धक्का, पहिए के नीचे आने से दबकर हुई मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कन्या भोज के कार्यक्रम से वापस लौटते समय मासूम की ई-रिक्शे से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के समय वह चढ़ाई में चालक की मदद करने को धक्का लगा रहा था। संतुलन बिगड़ने पर पहिए के नीचे आ गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बबेरू तहसील के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सतीश का दस वर्षीय पुत्र अंकुश कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को उसके दादा छेदीलाल कटियार हर वर्ष की तरह खेत में कन्या भोज करा रहे थे। इसके लिए वह अंकुश के साथ गांव व परिवार के करीब 15 बच्चे व बच्चियों को खेत ले गए थे। वहां से भोज के बाद सभी लोग ई- रिक्शा से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में चढ़ाई पड़ने से चालक की मदद करने के लिए रिक्शे में बैठे कुछ बच्चे कूद कर धक्का लगाने लगे।

हादसा : ई-रिक्शा में चालक की मदद के लिए मासूम लगा रही थी धक्का, पहिए के नीचे आने से दबकर हुई मौत
Banda accident: Innocent was pushing to help the driver in the e-rickshaw, died due to falling under the wheel

इसी बीच अंकुश संतुलन बिगड़ने से पहिये के नीचे आकर कुचल गया। हादसे के बाद आनन फानन स्वजन उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर स्वजन बेहाल हो गए। उसकी मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि वह एक भाई व एक बहन में बड़ा था।


स्वजन नहीं कराना चाहते थे पोस्टमार्टम : पुलिस सीएचसी पहुंची तो स्वजन ने पंचनामा कराने से पहले इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि वह उसका पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर स्वजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए हैं। बबेरू कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाठक ने बताया कि स्वजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली कांट्रेक्टर यूनियन का गजब का चुनाव : सभी जीते निर्विरोध ! …

City News Uttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड विवाद गरमाया: भाजयुमो ने राहुल-सोनिया का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

कोरोना का कहर : यूपी में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 38,055 नए केस, 223 लोगों की मौत …

बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का “बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा बना जीत की कुंजी: उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़