City News Uttar Pradesh
विधायक "प्रकाश का"अंदाज" : तीन विधान सभा के जुटते फरियादी, नहीं लौटते खाली !
उत्तर प्रदेशराजनीति

विधायक “प्रकाश का अंदाज” : तीन विधान सभा के जुटते है फरियादी, नहीं लौटते खाली !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “विधायक एक” और उसके पास काम करने के “क्षेत्र तीन”। खबर कुछ अटपटी लग रही होगी लेकिन यह “हकीकत का फ़साना” है। जिले की भाजपा राजनीति में जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर यह अजब की स्थिति हैं। एक विधायक तीन -तीन विधान सभा क्षेत्रों की जनता की दिक्कतें बिना किसी भेद -भाव के अपने जनता दरबार में निपटाते हैं।

विधायक "प्रकाश का"अंदाज" : तीन विधान सभा के जुटते फरियादी, नहीं लौटते खाली !
MLA “Prakash’s style”: Three people gathered in the Legislative Assembly, do not return empty!

आप सोच रहें होंगे कि कौन हैं वह शख्सियत तो हम बता रहें हैं। वह हैं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी। जिनके जनता दरबार में उनकी अपनी बांदा विधानसभा के अलावा नरैनी विधान सभा, बबेरु विधान सभा के समस्या ग्रस्त फरियादी आते हैं।

विधायक "प्रकाश का"अंदाज" : तीन विधान सभा के जुटते फरियादी, नहीं लौटते खाली !
MLA “Prakash’s style”: Three people gathered in the Legislative Assembly, do not return empty!

और विधायक प्रकाश उनकी समस्या धैर्य से सुन तत्काल संबंधित अधिकारी को कठोर और नरम भाषा के संमिश्रण से फोन करते हैं कि फरीयादी को भेज रहा हूँ, पत्र भी दे रहा हूँ, जिसमें न्यायोचित कार्यवाई की जाये।

विधायक "प्रकाश का"अंदाज" : तीन विधान सभा के जुटते फरियादी, नहीं लौटते खाली !
MLA “Prakash’s style”: Three people gathered in the Legislative Assembly, do not return empty!

सदर विधायक प्रकाश का जनता दरबार जिला मुख्यालय में उनके कार्यालय के अलावा निज निवास खुरहंड में लगता हैं। यहां बांदा, बबेरु नरैनी के फरियादियों की भीड़ लगी रहती हैं। यह कोई अतिसियोक्ति वर्णन नहीं हैं बल्कि क्षेत्रों के दरोगा, सीओ, एसडीएम आदि अधिकारी सत्यता प्रमाणित कर सकते हैं जिनके यहां विधायक प्रकाश के फोन जन समस्याओं के निराकरण के लिये घनघनाते रहतें हैं।

विधायक "प्रकाश का"अंदाज" : तीन विधान सभा के जुटते फरियादी, नहीं लौटते खाली !
MLA “Prakash’s style”: Three people gathered in the Legislative Assembly, do not return empty!

विधायक के स्तर से जो पत्र जाते हैं उनका पंजीयन और फोटो कापी रिकार्ड भी उनके कार्यालय में रखा जाता हैं ताकि समस्या का निराकरण में विलंब होने पर “वक्त जरूरत” पर कार्य आये। “हवा -हवाई” नहीं “धरातलीय” काम को अंजाम देने का यह तरीका शायद ही प्रदेश में कोई “बिरला विधायक” अपनाता हो।

विधायक "प्रकाश का"अंदाज" : तीन विधान सभा के जुटते फरियादी, नहीं लौटते खाली !
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad ( Uttar Pradesh )

बांदा में चार विधान सभा है। एक विधान सभा तिंदवारी है। वहां से विधायक रामकेश निषाद है जो प्रदेश में जलशक्ति राज्य मंत्री है। इनकी सरल,सहृदय एंव सहज उपलब्धिता रहती है और वह अपनी विधान सभा के अलावा जो भी उनके पास पहुंचता है सबकी सुनते हैं और उनके मन की करते भी हैं। वास्तव में इसी दिलेरी जन भावना के चलते जिले भाजपा अत्यंत लोकप्रियता के पायदान की ओर अग्रसर है। सबका साथ -सबका विकास का यह जिला “प्रियतम नमूना” बन गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नया साल सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबां: छुट्टी का जमकर उठायें लुफ्त

फेल होने पर इंटर के छात्र ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

सीएमओ का संचारी रोगों से दुरभिसंधि ? स्वास्थ विभाग कागजों में लड़ रहा युद्ध !

City News Uttar Pradesh

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस की हुंकार: भाजपा -आरएसएस पर तीखा प्रहार

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

उसरी चट्टी कांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए मुख्तार, बृजेश और त्रिभुवन, अब कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़