City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़

  • विनोद मिश्रा

मैनपुरी। जल शक्ति राज्य मंत्री नें जिले की लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी है। हुंकार भरी कि पूरा प्रदेश भाजपा का गढ़ बन चुका है। राज्य मंत्री रामकेश गुरुवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के सैफई में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद दिबियापुर के गेल गांव पहुंचे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़
Challenge of Minister of State for Jal Shakti Ramkesh: The entire state has become a stronghold of the BJP

वहां के कोठीपुर व निवाड़ी रजवाहा (नहर) सिल्ट सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर सरकार के मानक अनुरूप व निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। इससे पूर्व गेल गांव में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ से मिले। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग भ्रम लेकर घूम रहे हैं कि सैफई, मैनपुरी और जसवंतनगर उनका गढ़ है। अब कही किसी का गढ़ नहीं है। अब पूरा प्रदेश बीजेपी का गढ़ है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़
Challenge of Minister of State for Jal Shakti Ramkesh: The entire state has become a stronghold of the BJP

जल शक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग कहते थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं प्रचार करने नहीं जाते। अब देखो रामपुर, आजमगढ़ हारने के बाद उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष गली-गली में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी मुद्दों पर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़
Challenge of Minister of State for Jal Shakti Ramkesh: The entire state has become a stronghold of the BJP

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें विधानसभा जसवंत नगर के सैफई क्षेत्र में विभिन्न गांवो में जनसम्पर्क कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील औऱ रणनीति पर चर्चा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सो रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत: चालक फरार

कोचिंग सेंटर के लिए निकला छात्र हुआ लापता, परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट

डीएम अमित ने ‘संभाली कमान’: केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी ‘पैनी नजर’

City News Uttar Pradesh

नरैनी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के मूलचन्द्र सोनकर जीत

मौत का हाइवे: ट्रेलर से कुचलकर 300 मीटर तक घिसटता रहा शव, सड़क पर बिखरे अंग

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़