City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे "साकार": बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे “साकार”: बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र में नेता वही सच्चा होता है, जो धरातल पर उतरकर जनता का दुख-दर्द समझे। यही उदाहरण पेश किया सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने, जब उन्होंने बिसंडा मण्डल के ग्राम चौसड़ और तेंदुरा की अनुसूचित बस्तियों में पहुँचकर जनसंवाद किया।

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे "साकार": बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

गरीबों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के बीच पहुँचकर विधायक ने न सिर्फ उनके घरों में जाकर कुशलक्षेम पूछी, बल्कि समस्याएं सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे "साकार": बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है”। हम बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे "साकार": बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

बस्ती के लोगों ने पीने के पानी, आवास, पेंशन, राशन कार्ड जैसी समस्याएं उठाईं। कई महिलाओं ने विधवा पेंशन और उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन की मांग की। विधायक ने सभी समस्याओं को नोट किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई कराने का वादा किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बस्ती के बच्चों ने हस्तकला, चित्रकला और नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सबका मन जीत लिया।

विधायक प्रकाश अंबेडकर के सपनों को कर रहे "साकार": बस्तियों में जाकर देखा विकास का सच

वहीं, महिलाओं ने कहा कि पहली बार कोई जनप्रतिनिधि सीधे उनके घरों तक पहुंचा और हाल-चाल जाना। विधायक द्विवेदी ने कहा, “भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर ने समता, स्वाभिमान और अधिकार आधारित समाज की जो नींव रखी थी, उसे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है।” कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, बीडीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी ने कारागार का किया औचक निरीक्षण : मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई जांच

City News Uttar Pradesh

आजम खान, पत्नी और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा: आजम बोले- इंसाफ और फैसले में फर्क होता है

City News Uttar Pradesh

Banda- आजीविका के साथ आय आधारित खेती पर जोर…

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ की नींव, देश बनेगा महाशक्ति

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा नें डायरिया डायन के संहार हेतु उठाया प्रशासनिक त्रिशूल: किया निरीक्षण

Banda : किसानों को मौका, 22 जून तक खरीदा जायेगा अब गेहूँ …

ब्रेकिंग न्यूज़