City News Uttar Pradesh
आजम खान, पत्नी और बेटे को 7-7 साल की सजा: आजम बोले- इंसाफ और फैसले में फर्क होता है
उत्तर प्रदेश

आजम खान, पत्नी और बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा: आजम बोले- इंसाफ और फैसले में फर्क होता है

  • ब्यूरो रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट ने सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को सात-सात कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

आजम खान, पत्नी और बेटे को 7-7 साल की सजा: आजम बोले- इंसाफ और फैसले में फर्क होता है
Azam Khan, wife and son sentenced to 7 years each: Azam said – there is a difference between justice and decision

सजा सुनाए जाने के बाद तीनों न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला जेल भेज दिया गया। कोर्ट परिसर से बाहर आने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आज फैसला हुआ, इंसाफ नहीं। फैसले और इंसाफ में फर्क होता है। एक दिन पहले से ही पूरे शहर को पता था कि सजा हो रही है। दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में बुधवार को आए कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

आजम खान, पत्नी और बेटे को 7-7 साल की सजा: आजम बोले- इंसाफ और फैसले में फर्क होता है
Azam Khan, wife and son sentenced to 7 years each: Azam said – there is a difference between justice and decision

कोर्ट परिसर से बाहर निकलने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच ही उन्होंने मीडिया से भी बात की। फैसले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “फैसला हुआ है इंसाफ नहीं”। पहले से ही शहर को पता था कि उनको सजा हो रही है। हमें भी पता था कि सजा हो रही है। इस फैसले को चुनौती देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘हर घर नल’ का ढोंग: हलक सूखा, सहेवा में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन ‘उगल’ रही हवा

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका अध्यक्ष मालती बासू द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान : प्रयासों को सराहा

City News Uttar Pradesh

महिला को दिया तीन तलाक: पति समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

जंगल में मिला महिला का अधजला शव : मृतिका की नहीं हुई शिनाख्त, हत्यारे अभी भी फरार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !

City News Uttar Pradesh Desk

खौफनाक हत्या: मामूली कहासुनी में बहा खून,भाई ने गोली मारकर ले ली जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़