- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें अपने पार्टी जनों से कहा है की आसन्न लोक सभा चुनाव को देखते हुये बूथ को मजबूत करना होगा। इसकी मजबूती ही चुनाव में जीत का आधार होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा की बबेरू में वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समझाया की बूथ जीता तो समझिये चुनाव जीता।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का से अपील किया की बूथ तक संवाद कर विपक्ष को धूल -धूसरित करना है। इस मंत्र से भाजपा विराट जीत का शंखनाद करेगी।उन्होंने वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया की इस अभियान में मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित विपक्ष के फर्जी वोटरों के नाम भी कटवाने हैं। बूथस्तर पर भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं में भाजपा सरकार की योजनाओं का भी व्यापक प्रचार एवं प्रसार करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
