26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'जीएसटी छूट' के नाम पर 'धोखा': एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘जीएसटी छूट’ के नाम पर ‘धोखा’: एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। केंद्र सरकार की “जीएसटी स्लैब” में “छूट की घोषणा” बांदा में “सबसे बड़ा मजाक” बन गई है। “जनता अपने को ठगा” महसूस कर रही है ! सरकार ने एक साल पहले “ढिंढोरा पीटा था कि जनता की जेब हल्की होगी, महंगाई घटेगी,  लेकिन हकीकत” यह है कि एक साल बाद भी आम आदमी को एक पैसे की राहत नहीं मिली है। “जनता लुट” रही है और “सरकार तथा जिला प्रशासन” आंखों पर “पट्टी” बांधे बैठा है।बांदा में 'जीएसटी छूट' के नाम पर 'धोखा': एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !बाजारों का हाल देखिए। किराना, जनरल स्टोर, मेडिकल, कपड़ा, डेयरी हर दुकान पर “पुराने रेट वसूले” जा रहे हैं। अमूल दूध आज भी 72 रुपये लीटर बिक रहा है। “गरीब की थाली” का “आटा-दाल-तेल” सब पुराने महंगे दाम पर है। सरकार का दावा है कि राहत दी, पर “वह राहत जमीन पर कहां है? ऑनलाइन स्टोर्स तक में लूट” जारी है।बांदा में 'जीएसटी छूट' के नाम पर 'धोखा': एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !व्यापारी “बेखौफ” हैं क्योंकि उन्हें पता है कि “पूछने” वाला कोई नहीं है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन पिछले एक साल से “कुंभकर्णी नींद” में सो रहा है। एक बार भी बाजारों में छापेमारी नहीं, एक दुकानदार पर कार्रवाई नहीं। सरकार की “नाकामी” का फायदा “मुनाफाखोर” उठा रहे हैं।बांदा में 'जीएसटी छूट' के नाम पर 'धोखा': एक साल से लुट रही जनता, प्रशासन मौन !सरकार ने “गाड़ियों के दाम घटा दिए, क्योंकि वह अमीरों को दिखता” है। लेकिन “गरीब और मध्यम वर्ग” की रोजमर्रा की जरूरतों पर कोई सुनवाई नहीं। सवाल सीधा है, क्या सरकार की यह छूट सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए थी ? एक साल से “जनता ठगी” जा रही है और “सरकार आंकड़ों” में विकास दिखाकर “अपनी पीठ” थपथपा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी ने कारागार का किया औचक निरीक्षण : मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई जांच

City News Uttar Pradesh

दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने की फायरिंग: बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती

घर में हो रही थी गांजे की खेती: फिर पहुंची “पुलिस” और हो गया “खेल”

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी की “कड़ी नजर”: बांदा सीसीटीवी कैमरों में कैद

City News Uttar Pradesh

सपा में मोहन ‘लल्ले गुरु’ का राजनीतिक पराभव ? फटकार से अरमानों पर लग गया ग्रहण ?

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव में बिजली विभाग नें भी भाजपा प्रत्याशियों की कर डाली ऐसी -तैसी !

ब्रेकिंग न्यूज़