26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, समीक्षा जारी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, समीक्षा जारी

 

लखनऊ। यूपी चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरे पर मंगलवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूपचंद्र पांडेय मंडल व जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में अफसरों से चुनाव की तैयारियों के बारे में बात की गई।

यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, समीक्षा जारी
Preparation for UP elections: Commission’s meeting with divisional and district level officers, review of preparations continues

– तैयारियों की समीक्षा जारी

इसके पहले, आयोग ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजी कानून व्यवस्था और प्र्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों की समीक्षा की। बूथ स्थलों के भौतिक सत्यापन और अधिकारियों के भ्रमण की जानकारी ली। आयोग ने कहा कि तैयारियों में तेजी लाई जाए।

चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुमानित मतदाताओं की संख्या, मतदेय स्थल व मतदान केंद्रों की संख्या, कोविड प्रोटोकाल को लेकर तैयारियों की स्थिति और संवेदनशीलता के बारे में जानकारी हासिल की। कहा, हर बूथ की व्यवस्था को चेक किया जाए। खासकर बिजली की उपलब्धता हर बूथ पर सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि ईवीएम, वीवीपैट और सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से काम कर सकें।

आयोग ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार से फोर्स अलाटमेंट के प्लान, फोर्स के मूवमेंट प्लान और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की। आयोग ने विभिन्न अर्ध सैनिक बलों के यूपी में मौजूद अधिकारियों से भी फोर्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की और पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक बल उपलब्ध कराने को कहा।आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। खासकर अवैध शराब की खपत को रोकने और कैश पैसों के मूवमेंट पर खास नजर रखने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान कोविड 19 की मौजूदा स्थितियों और आने वाले दिनों के खतरों को देखते हुए तैयारियों के निर्देश दिए गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, छेड़छाड़ के मुकदमे में गवाही न देने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट

बांदा जेल का कैदी वाराणसी के मानसिक अस्पातल से हुआ फरार, मचा हड़कंप

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की बड़ी उपलब्धि: मौतों का पर्याय काली घाटी का चौड़ीकरण शुरू

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें अटल वाटिका किया गुलजार : पूर्व पीएम को किया याद

ब्रेकिंग न्यूज़