City News Uttar Pradesh
मंडल मुख्यालय 23 साल बाद भी 'बदहाल': होमगार्ड 'संभाल' रहे मोर्चा
उत्तर प्रदेश

मंडल मुख्यालय 23 साल बाद भी ‘बदहाल’: होमगार्ड ‘संभाल’ रहे मोर्चा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल का दर्जा मिले 23 साल बीत चुके हैं, लेकिन ‘मंडल मुख्यालय की यातायात व्यवस्था’ आज भी ‘कस्बों’ जैसी नहीं, बल्कि उससे भी ‘बदतर हालात’ में है। दो दशकों से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद प्रदेश सरकार और ‘पुलिस महकमा’ ‘मंडल स्तर की यातायात व्यवस्था’ देने में पूरी तरह ‘विफल’ साबित हुआ है। नतीजा यह है कि 17 से 18 लाख की आबादी और तेजी से बढ़ते वाहनों के बीच शहर रोजाना जाम,अव्यवस्था और हादसों के खतरे से जूझ रहा है।

मंडल मुख्यालय 23 साल बाद भी 'बदहाल': होमगार्ड 'संभाल' रहे मोर्चा

सबसे हैरान करने वाला तथ्य यह है कि मंडल मुख्यालय होने के बावजूद बांदा में यातायात पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और उपनिरीक्षक के पद ही स्वीकृत नहीं हैं। यह खुलासा सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक/प्रभारी यातायात ने स्वयं स्वीकार किया है कि जिले में यातायात पुलिस अधिकारियों के पद अब तक स्वीकृत नहीं किए गए हैं।

ट्रैफिक का तांडव: केवटरा चौराहा बना 'जाम' का जंजाल, सिस्टम की 'नाकामी' से 'जनता त्रस्त'

यातायात पुलिस के अभाव में होमगार्ड और सिविल पुलिस किसी तरह ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही है। वर्तमान में केवल 15 होमगार्डों के सहारे यातायात ड्यूटी कराई जा रही है। वहीं, सिविल पुलिस को कानून-व्यवस्था का अपना मुख्य दायित्व छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ता है, जिससे अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यालय और अन्य उप नगरों में 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिले की आबादी भी 18 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद यातायात के नाम पर न पर्याप्त बल है, न अधिकारी और न ही आधुनिक संसाधन।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का एक ऐसा गांव जहां ‘पहली बार’ सांसद देख ग्रामीण हो गये ‘आश्चर्य चकित’: मंगल गान से स्वागत

City News Uttar Pradesh Desk

ऐतिहासिक ‘प्रेम किला’ प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार की गंध: डीएम की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप ! महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

उत्तर प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की होगी हकदार, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

विधायक प्रकाश का तूफानी प्रचार दिखा रहा कमाल: भाजपा के पक्ष में बन चुका माहौल

City News Uttar Pradesh

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़