City News Uttar Pradesh
कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप !महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !
उत्तर प्रदेश

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप ! महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में “सनसनीखेज घटना” ने “पूरे सिस्टम को हिला” कर रख दिया है, जहां तैनात महिला बंदी रक्षक की “संदिग्ध परिस्थितियों” में हुई मौत ने कई “बड़े सवाल” खड़े कर दिए हैं और अब यह मामला महज एक आत्महत्या नहीं बल्कि रहस्य और शक के घेरे में घिरता जा रहा है। 30 वर्षीय भारती पाल, जो झांसी के नवाबाद इलाके की रहने वाली थी, बांदा जेल में महिला बंदी रक्षक के पद पर तैनात थी और अपनी ड्यूटी को लेकर जिम्मेदार व मिलनसार मानी जाती थी, लेकिन अचानक उसकी मौत की खबर ने सहकर्मियों और अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

बांदा मंडल कारगार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेल

सूत्रों के मुताबिक, भारती पाल ने सोमवार रात महिला बैरक में अपनी नाइट ड्यूटी पूरी की थी और इसके बाद वह अपने सरकारी क्वार्टर में चली गई थी, लेकिन अगले दिन दोपहर में जब साथी कर्मी उसके क्वार्टर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ी हुई मिली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे पूरा मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

 

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप !महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय उसकी हालत बिगड़ी हुई पाई गई, उस वक्त उसके क्वार्टर का दरवाजा खुला हुआ था, जिसने इस घटना को और रहस्यमयी बना दिया है और अब कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं क्या यह आत्महत्या है, या इसके पीछे कोई दबाव, साजिश या और भी गहरी कहानी छिपी है ? जेल प्रशासन का कहना है कि भारती पाल ने कभी किसी तरह की परेशानी की शिकायत नहीं की थी और वह सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी कर रही थी, ऐसे में अचानक उठाया गया यह कदम कई सवाल खड़े करता है, वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान भी जांच का अहम हिस्सा होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया

City News Uttar Pradesh

गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय का कमाल : बीस छात्रों को फिर मिला रोजगार

City News Uttar Pradesh

बांदा दुष्कर्म कांड: तीनों आरोपी रईसजादे करेंगे न्यायालय में समर्पण ? पुलिस टीमें फेल ?

City News Uttar Pradesh

यह कैसी लाचारी ? देश में लोकतंत्र की जगह कायम हो गया धर्म तंत्र ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़